{"_id":"6165ad1e8ebc3e05ab3bd4fd","slug":"up-news-meerut-police-has-caught-a-youth-with-five-lakh-crackers-in-kasamapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पुलिस ने गाड़ी समेत पकड़े चार लाख के पटाखे, थाने में आरोपियों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पुलिस ने गाड़ी समेत पकड़े चार लाख के पटाखे, थाने में आरोपियों से पूछताछ जारी
Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
सार
मेरठ में पुलिस ने पांच के पटाखे पकड़े हैं। पुलिस युवक को थाने ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े पांच लाख के पटाखे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली नजदीक आते ही अवैध पटाखों की सप्लाई का खेल शुरू हो गया है। बिजनौर के नजीबाबाद से पिकअप गाड़ी में लादकर सप्लाई के लिए लाए जाए जा रहे पटाखों को कंकरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कासमपुर मुख्य बाजार से पकड़ लिया। पटाखे भाजयुमो नेता को सप्लाई के लिए लाए गए थे। पुलिस ने चालक और भाजयुमो नेता को पकड़ लिया है। पटाखों की कीमत चार लाख बताई गई है।
विज्ञापन
मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस ने कासमपुर बाजार में चेकिंग के दौरान महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रुकवा लिया। इस दौरान चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने गाड़ी की जांच की पटाखे लदे मिले। चालक वसीम और गाड़ी में सवार भाजयुमो कंकरखेड़ा मंडल मंत्री रोहित पटाखों का लाइसेंस नहीं दिखा सके। मौके पर काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस पटाखे लदी गाड़ी को थाने ले गई। इस दौरान रात में कई घंटों तक जांच चलती रही। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तीस कर्टन पटाखे बरामद हुए हैं। पटाखे और गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। नजीबाबाद से कंकरखेड़ा में सप्लाई के लिए पटाखे लाए गए थे। इस मामले में रोहित और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
ठिकानों पर पहुंचाए जा रहे पटाखे
दिवाली नजदीक आते ही अवैध पटाखों की सप्लाई शुरू कर दी गई है। एनजीटी के आदेश ताक पर रख दिए गए हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण और सप्लाई का खेल चल रहा है। त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए पटाखों को ठिकाने पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम