फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Income tax team raided builder's residence in Meerut

मेरठ में बिल्डर के आवास पर इनकम टैक्स का छापा, आठ साल पहले किराए के घर मे रहता था परिवार

Sat, 28 Nov 2020 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Nov 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP News: Income tax team raided builder's residence in Meerut
इनकम टैक्स का छापा - फोटो : अमर उजाला

नोएडा बेस कंस्ट्रक्शन कंपनी में कुछ सफेदपोशों और अधिकारियों का काला धन लगा होने की सूचना पर नोएडा आयकर विभाग की टीम ने मेरठ में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक स्थित बिल्डर मुकेश पाल के आवास पर छापा मारा। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई कार्यवाही देर रात तक जारी रही। छापामारी की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, मेरठ और बुलंदशहर में आयकर टीम के द्वारा कार्यवाही की गई। मेरठ आयकर विभाग से किसी भी अधिकारी को इसमें शामिल नहीं किया गया। बिल्डर मुकेश पाल की नोएडा में शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से कंपनी बताई गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मुकेश सरकारी ठेकेदार है। यूपी के सिंचाई विभाग और नोएडा अथॉरिटी में ठेका लेता है। कार्यवाही के लिए तीन गाड़ियों से सात अधिकारी और पीएसी की टीम पहुंची।
विज्ञापन


आठ साल पहले किराए के घर मे रहता था परिवार
बिल्डर मुकेश पाल आठ साल पूर्व शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में किराए के घर में रहता था। मात्र आठ साल में ही मुकेश पाल बड़ा ठेकेदार बन गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मुकेश पाल के पास टाटा, हुंडई और महिंद्रा की टॉप मॉडल की गाड़ियां हैं। पांच साल पूर्व ही उसने डी ब्लॉक में घर बनाया। सोने और हीरे के आभूषण पहनने का भी मुकेश को शौक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के बाहर आती रही गाड़ियां
कार्यवाही के दौरान मुकेश पाल के घर के बाहर एक बाद एक गाड़ियां आती रही। हालांकि पुलिस को देख किसी ने बातचीत भी नहीं की। आसपास के लोग भी दूर खड़े होकर पूरे मामले में अंदाजा लगाते रहे। खुलकर मुकेश के बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था।

यह भी पढ़ें: खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें

कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर आयकर का छापा
शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी पर शुक्रवार को आयकर विभाग का शिकंजा कसा। आयकर चोरी की जांच के लिए विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने कंपनी के ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद व मेरठ में 10 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। देर रात तक जांच टीमें दस्तावेज खंगालने में जुटी रहीं। इस कार्रवाई के बारे में नोएडा आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार करते रहे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कंस्ट्रक्शन कंपनी, प्राधिकरणों के अलावा सिंचाई विभाग में ठेका लेकर काम करती है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भारी पुलिस बल और नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ से आयकर विभाग के अधिकारी आयकर भवन पहुंचे। सुबह करीब पांच बजे 25 से अधिक टैक्सियों में बैठकर टीमें अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो गईं। इस कंपनी में छह पार्टनर बताए जा रहे हैं। इन सभी के ठिकानों से विभाग की टीमों ने कई अहम दस्तावेज जुटाए हैं। ग्रेटर नोएडा में कंपनी से जुड़े कई लोगों के खातों को भी सीज किया गया है। इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed