फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS Illegal business is going on through marriage bureau in Meerut

सुंदर दुल्हन की तलाश में ठगे गए 100 दूल्हे, ये है ग्राहकों को फंसाने का तरीका, अफसर हैरान

Sat, 10 Nov 2018 06:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Nov 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Illegal business is going on through marriage bureau in Meerut
फाइल फोटो

यदि आप मैरिज ब्यूरो के माध्यम से अपने या अपने परिजन के लिए रिश्ता तलाश रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। मैरिज ब्यूरो के बारे में ठोस जानकारी जुटाने के बाद ही कोई डीलिंग करें। लेन-देन की रसीद लेने के साथ तमाम सबूत अपने पास रखें। धोखाधड़ी की स्थिति में यही आपका साथ देंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, आजकल रिश्तों के नाम पर ठगी का कारोबार चल रहा है। अच्छे रिश्तों की चाहत में लोग भी ठगी के शिकार हो रहे हैं, अधिकांश लोग पुलिस तक नहीं पहुंचते, जो लोग आते हैं उनमें भी अधिकांश के पास कोई सबूत नहीं होता, जिस कारण उनके मामले दर्ज नहीं हो पाते। साइबर सेल में पहुंचने वाले इस तरह की ठगी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


ऐसे फंसाते हैं लोगों को

विज्ञापन के माध्यम से ये लोग अपने फोन नंबर और मेल आईडी देते हैं। इन नंबर पर आने वाली अधिकांश कॉल महिला कर्मी अटेंड करती हैं। ये अपनी बातों से इतना प्रभावित कर लेती हैं कि लोग तुरंत डीलिंग को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद लोगों को स्लिम और सुंदर लड़कियों के फोटो भेजे जाते हैं, जिन्हें देखकर वे तुरंत रिश्ता करने को तैयार हो जाते हैं। बातों बातों में ही ये लोग भांप लेते हैं कि पार्टी कितनी मोटी है। उसी हिसाब से उसे मोटा पैकेज बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2100 से 21000 तक के पैकेज
पार्टी के हिसाब से ये रिश्तों का प्लान बताते हैं। 11 या 21 हजार रुपये वाले प्लान में लड़की दिखाने से लेकर शादी कराने तक की जिम्मेदारी लेते हैं। अपने यहां काम करने वाली स्टाफ या पहले से ही तय युवतियों को दिखा देते हैं। पार्टी की डिमांड पर फोन पर उनकी बात भी कराते हैं, लेकिन बाद में कोई ना कोई विवाद खड़ा कर पार्टी पर ही उल्टे सीधे आरोप लगाकर धमकाते हैं। झमेले से बचने को लोग चुप बैठ जाते हैं। इससे कम खर्च करने वालों के लिए इनकी जिम्मेदारी केवल लड़की वालों के मोबाइल नंबर देने तक होती है। जो नंबर दिया जाता उसे ये खुद यूज करते हैं। एक बार फीस जमा हो जाए उसके बाद पार्टी का फोन आने पर ये उसे टरकाते रहते हैं।

एक दुल्हन के माध्यम से की थी सौ लोगों से ज्यादा ठगी
शहर में ऐसा ठगी का मामला खुल भी चुका है। इसमें एक खूबसूरत युवती को दिखाकर सौ से ज्यादा परिवार वालों को ठगी का शिकार बनाया था। युवती से रिश्ता तय कराकर इसकी एवज में मोटा धन लिया गया और बाद में फोन नंबर बदल दिया गया। 

बेरोजगारी का फायदा उठाते हैं
ठगी में माहिर ये नटवरलाल लड़कियों की पारिवारिक मजबूरी का भी फायदा उठाते हैं। लड़कयों को तीन से पांच हजार रुपये महीने पर रखा जाता है।

ये बरतें सावधानी
- मैरिज ब्यूरो से संपर्क करते ही उनका रजिस्ट्रेशन नंबर पूछें।
- नेट पर चेक कर लें कि ये ब्यूरो रजिस्टर्ड है या नहीं
- मोबाइल पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखें।
- ब्यूरो में जमा कराई फीस की रसीद जरूर लें।
- खाते में कैश ट्रांसफर करना है तो आरटीजीएस कर रसीद रखें।

सतर्कता ही बचाव का उपाय : एसपी सिटी

एसपी सिटी रणविजय सिंह बताते हैं कि इन संस्थाओं का रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी कार्यालय कानपुर में रजिस्ट्रेशन होता है। इनसे संपर्क करने से पहले पता कर लें कि इनका रजिस्ट्रेशन है या नहीं। लेन देन की रसीद ये नहीं देते तो सावधानी रखनी जरूरी है। आपकी ईच्छानुसार रिश्ता एक दम से मिल जाये तो इसमें भी ठगी की आशंका रहती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed