{"_id":"626c2effc70e6e389e261e56","slug":"up-news-dogs-have-attacked-son-of-a-bjp-leader-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्तों का आतंक: भाजपा नेता के बेटे को किया लहूलुहान, लोगों में अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार कुत्तों का आतंक: भाजपा नेता के बेटे को किया लहूलुहान, लोगों में अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा
Sat, 30 Apr 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:01 AM IST
सार
खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों ने भाजपा नेता के बेटे को लहूलुहान कर दिया है। वहीं लोगों में अधिकारियों के खिलाफ भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता का बेटा घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के नेहरू नगर में शुक्रवार को कुत्तों ने भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री कपिल शर्मा के पुत्र रुद्र शर्मा (12) पर कुत्तों ने हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं फूलबाग कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात में एक बाइक सवार को कुत्तों ने गिरा दिया, जिससे वह चोटिल हो गया।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद मनोज वर्मा का कहना है कि फूलबाग और नेहरूनगर की कोई गली ऐसी नहीं है, जहां पर कुत्तों के झुंड न हों। कुत्ते प्रतिदिन लोगों को काट रहे हैं। कपिल शर्मा और मनोज आदि का कहना है कि नगर निगम में शिकायत करते हैं तो कोई सुनता ही नहीं। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
विज्ञापन
ओरैया की कंपनी को दिया है कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का ठेका
नगर निगम ने शहर की सड़कों से आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की जिम्मेदारी ओरैया की कंपनी को दी है। दिल्ली रोड स्थित शंकर नगर में कुत्तों की नसबंदी के लिए केंद्र भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें
पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह दावा करते हैं कि प्रतिदिन कुत्ते पकड़े जा रहे हैं। नसबंदी भी हो रही है। फूलबाग कॉलोनी की पहले भी शिकायत आई थी। प्राथमिकता के आधार पर फूलबाग और नेहरू नगर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें