{"_id":"61ceae167a01133df5516c39","slug":"up-news-crime-branch-of-haryana-has-raid-in-meerut-and-and-a-trader-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मेरठ में क्राइम ब्रांच का छापा, पशु व्यापारी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से हाथापाई की कोशिश, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मेरठ में क्राइम ब्रांच का छापा, पशु व्यापारी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से हाथापाई की कोशिश, ये है मामला
Fri, 31 Dec 2021 12:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 PM IST
सार
हरियाणा की क्राइम ब्रांच टीम ने मेरठ के लावड़ में छापा मारा। इस दौरान टीम ने पशु व्यापारी को गिरफ्तार किया तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार थाने में चेक बाउंस के मामले में दर्ज मुकदमे में कोर्ट की ओर से पशु व्यापारी को भगोड़ा घोषित किया गया। वहीं गुरुवार रात को हरियाणा की क्राइम ब्रांच टीम पशु व्यापारी को गिरफ्तार करने मेरठ के लावड़ पहुंची। व्यापारी को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान व्यापारी के परिजनों ने पुलिस का विरोध किया। महिलाओं ने पुलिस के साथ हाथापाई का प्रयास किया। लेकिन टीम व्यापारी को उठाकर अपने साथ हिसार ले गई।
विज्ञापन
कस्बा निवासी असलम भाटी और उसका पुत्र अकरम पशुओं की खरीद-फरोख्त करता है। वर्ष 2018 में असलम हिसार निवासी कृष्ण पुत्र बीरबल से पशु खरीद कर लाया था। असलम ने कृष्ण को 13 लाख 25 हजार के चेक दिए थे। जो, बाउंस हो गए। कई बार रुपये मांगने पर असलम कृष्ण को धोखा देता रहा। जिस पर कृष्ण ने असलम के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। असलम पर मुकदमा दर्ज होने पर मामला कोर्ट में पहुंचा। वहीं सुनवाई के दौरान भी असलम तारीख पर नहीं पहुंचा। इसके बाद कोर्ट ने असलम के खिलाफ वारंट जारी करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
वहीं गुरुवार देर रात हरियाणा से स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई जयवीर मलिक पुलिस बल के साथ लावड़ चौकी पहुंचे। आमद दर्ज कराने के बाद लावड़ चौकी पुलिस के साथ वे असलम के घर पहुंचे और दबिश देकर असलम को पकड़ लिया। पुलिस जब असलम को लेकर आ रही थी, तो महिलाओं ने विरोध करते हुए पुलिस के साथ हाथापाई का प्रयास किया और असलम को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने महिलाओं को किसी तरह वहां से भगाया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने असलम को हिसार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में हिसार पुलिस असलम को लेकर हरियाणा लौट गई।
यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
पूर्व में भी की थी पुलिस के साथ मारपीट
असलम के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पशुओं की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने के मामले में वर्ष 2019 में पुलिस ने असलम को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद परिवार की महिलाओं ने लाठी-डंडों से पुलिस के साथ मारपीट की थी और असलम को छुड़ा लिया था। इसके बाद पुलिस ने अपनी ओर से असलम व उसके परिवार की महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।