फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: case registered against many leaders of BSP BJP and Samajwadi Party in Meerut

आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां: कहीं डीजे बजाकर स्वागत तो कहीं निकाला जुलूस, भाजपा-सपा नेताओं समेत कई सौ पर केस दर्ज

Fri, 21 Jan 2022 01:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jan 2022 01:25 AM IST
सार

मेरठ में नामांकन के दौरान आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ रहीं हैं। कहीं नेता का डीजे बजाकर स्वागत किया जा रहा है तो कहीं नेता समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: case registered against many leaders of BSP BJP and Samajwadi Party in Meerut
कमलदत्त शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा व सपा प्रत्याशी नामांकन के दौरान आचार संहिता का खूब उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस भी तमाशबीन बनी है। सोशल मीडिया पर वीडियो या फिर लखनऊ तक मामला गूंजने पर ही कार्रवाई हुई है। 2-3 दिन पुराने वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और सपा के पांच प्रत्याशियों पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन

 
भाजपा कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल सदर बिलवेश्वर नाथ मंदिर से पैदल यात्रा निकालते हुए कमिश्नरी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आचार संहिता की धज्जियां उड़ने के साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया गया। जगह-जगह डीजे बजाकर स्वागत किया जा रहा था। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और गुब्बारे व झंडे हटवाए। सदर पुलिस ने शाम को आचार संहिता उल्लंघन, कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने की धाराओं में भाजपा कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल, नितिन बालाजी, पीयूष उर्फ सन्नी शर्मा, आकाश गुप्ता, शिवम राय, हरीश साहू को नामजद करते हुए पचास के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


टीपीनगर थाने व सिविल लाइन थाने में भाजपा के शहर सीट से प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा व मेडिकल थाने में मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट


पुलिस ने बताया कि कमल दत शर्मा ने नामांकन के दौरान समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और गाइडलाइन का पालन नहीं किया। बताया कि सोमेंद्र तोमर अपने कार्यालय में समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। 

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में सपा के सरधना प्रत्याशी अतुल प्रधान, रालोद की कैंट प्रत्याशी मनीषा अहलावात, चंद्रवीर सिंह, हरपाल सैनी, उपेंद्र प्रधान, संदीप प्रधान अरुण अहलावत समेत 250 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed