फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Boxing player kidnapped outside Kailash Prakash Stadium in Meerut

सनसनीखेज मामला: कैलाश प्रकाश स्टेडियम के बाहर बॉक्सिंग खिलाड़ी का अपहरण, मचा हड़कंप, जांच जुटी पुलिस

Thu, 13 Jan 2022 01:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jan 2022 01:08 PM IST
सार

मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम के बाहर से बॉक्सिंग खिलाड़ी का अपहरण होने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP News: Boxing player kidnapped outside Kailash Prakash Stadium in Meerut
कैलाश प्रकाश स्टेडियम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम से निकली बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय खिलाड़ी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खिलाड़ी के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग सीख रही है। वह राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। बुधवार शाम हर रोज की तरह वह स्टेडियम आई थी। शाम को अभ्यास करने के बाद वह घर के लिए निकल गई। करीब एक घंटे बाद परिवार के पास फोन आया, जिससे हड़कंप मच गया। फोन पर बॉक्सिंग खिलाड़ी रो-रोकर बात कर रही थी। वह ठीक से कुछ बता भी नहीं पा रही थी। बेटी के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहले स्टेडियम और उसके बाद सीधे सिविल लाइन थाने आ गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी स्टेडियम में जाकर छानबीन की और फिर किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी का गाड़ी से अपहरण किया गया है। स्टेडियम से निकलने के कुछ दूरी पर ही मुंह दबाकर बदमाश बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए। यह बात उनकी बेटी ने रोते हुए उन्हें बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार 

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस तरह से फोन आया है, उसमें किशोरी की आवाज स्पष्ट नहीं हो रही है। इसी के आधार पर परिजनों ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed