फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: again the matter of making roti by spitting in marriage in Meerut

मेरठ: फिर सामने आया शादी में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, हिरासत में नौशाद और ठेकेदार, पूछताछ जारी

Sun, 05 Dec 2021 12:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Dec 2021 12:29 AM IST
सार

मेरठ में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला फिर से सामने आया है। पुलिस ने नौशाद और ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। वहीं थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP News: again the matter of making roti by spitting in marriage in Meerut
रोटी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का एक और मामला सामने आया है। आंबेडकर रोड स्थित लक्ष्मीनगर में दो दिन पहले शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक युवक और ठेकेदार को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया जा रहा है कि वायरल हुआ वीडियो में नौशाद नाम का युवक रोटी बना रहा है। वह रोटी पर बार-बार थूक लगा रहा था। किसी युवक ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। नौशाद कैथवाड़ी रोहटा का रहने वाला बताया गया है। उससे कुछ जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शादियों में काम करने वाले सरूरपुर निवासी ठेकेदार बालेश्वर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर अभी नहीं आई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले युवक पर भी उठे सवाल

इस मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक खामोश क्यों रहा। शादी वाले दिन ही इस बारे में समारोह में पहुंचे लोगों को नहीं बताया गया। यदि तभी बता दिया जाता तो शायद तत्काल कार्रवाई हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें

पहले भी हो चुका है हंगामा

इससे पहले इसी साल 19 फरवरी को मेडिकल थाना क्षेत्र के मंडप में शादी समारोह के दौरान तंदूरी रोटी पर थूक लगाते युवक का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी लिसाड़ीगेट का रहने वाला नौशाद था। शादी समारोह 16 फरवरी का बताया गया था। हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर ऐसे मामले पुलिस के लिए भी चुनौती बनते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed