{"_id":"5fb224dc8ebc3e9bbf6b48ee","slug":"up-news-abrar-has-been-arrested-of-bike-theft-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाजी इकबाल का बेटा अबरार गिरफ्तार, लखनऊ से चल रहा था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाजी इकबाल का बेटा अबरार गिरफ्तार, लखनऊ से चल रहा था वांछित
Mon, 16 Nov 2020 12:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चोरी और लूट के वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर बदल कर बेचने वाले सौदागर हाजी इकबाल का बेटा अबरार गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अबरार लखनऊ से भी वांछित चल रहा था। अबरार के पास से 500 गाड़ी बरामद होने के बाद वाहन चोरों ने अबरार का खुलासा किया था। सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान खोलकर दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों के जनपदों से चोरी होने वाली गाड़ियों के इंजन और चेचिस नंबर बदलकर गाड़ी बेचते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरी, दिल्ली से जा रहे थे हरिद्वार
विज्ञापन
सदर पुलिस ने हाजी इकबाल के घर पटेल नगर से छह गाड़ियां बरामद की थी। गोदाम से काफी संख्या में चोरी के इंजन बरामद किए थे। पुलिस का दावा है कि इकबाल के घर से मिली तीन गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदले हुए मिले। फॉरेंसिक लैब से आए एक्सपर्टों ने खुलासा किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/