{"_id":"61b7a2095d10ed0f6075d6f0","slug":"up-news-a-teenager-has-made-serious-allegations-against-her-father-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! किशोरी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- मुझे कमरे में बंद करके पीटा भी गया और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! किशोरी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- मुझे कमरे में बंद करके पीटा भी गया और...
Tue, 14 Dec 2021 01:12 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:12 AM IST
सार
मेरठ में एक किशोरी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मुझे कमरे में बंद करके भी पीटा जाता है। पुलिस ने मामले की शिकायत शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने पिता पर शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता ने तीसरी शादी कर ली। वह अपनी पत्नी के सामने ही बेटी पर गलत नजर रखता है। उसको कमरे में बंद कर पीटा जाता है। कुछ दिन पहले वह अपनी बुआ के यहां चली गई। बाद में पिता ने वहां भी पहुंचकर मारपीट की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी की। फिर उसे छोड़ दिया। कुछ समय पहले उसने तीसरी शादी कर ली। लड़की ने बताया कि पिता ने उसे कई बार गलत तरह से छुआ। जब वह विरोध करती, तो उसे पीटा जाता है। कमरे में सौतेली मां भी रहती है। वह भी पिता का साथ देती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि रविवार रात बुआ के यहां थी। बाद में पिता भी वहां पहुंच गया। उसने कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह से मारा। सौतेली मां ने भी पिता का साथ दिया। उसके बाद पिता ने उसे तीसरी मंजिल से फेंकने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।