फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A teacher have death from corona virus at Meerut

मेरठ में कोरोना से एक अध्यापक की मौत, विद्यालय में शोक, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 11 Sep 2020 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
UP News: A teacher have death from corona virus at Meerut
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को मेरठ में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा 196 मरीज मिले थे। जबकि मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल और सुभारती अस्पताल में 12 साल के बालक समेत सात लोगों की मौत हुई थी। इनमें मरने वाले पांच लोग मेरठ के हैं और एक-एक मरीज बुलंदशहर और सहारनपुर का है।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में शुक्रवार को कोरोना से एक अध्यापक की मौत हुई है। वे आयोग द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ में अध्यापक नियुक्त हुए थे। लेकिन 2014  में स्थानांतरण लेकर सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में अध्यापक का कार्य भार संभाला था। वे पिछले 15 दिनों से सर्दी जुखाम से बीमार थे। सोमवार को परिजनों ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें सुभारती मेडिकल में भर्ती कराया गया। वे सरस्वती लोक में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोरोना से मौत होने के बाद शिक्षक का सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमित शिक्षक सुभारती में भर्ती थे। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं ये चार वारदात, कहीं रिश्तों का खून... तो कहीं संबंध तार-तार, देखिए तस्वीरें

विद्यालय में शोक
स्कूल स्टाफ को परिवार वालों से फोन पर पता चला कि शुक्रवार को उनकी की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके चलते विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आगामी दो दिनों के लिए विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया। दो दिनों तक विद्यालय में सैनिटाइजर कराया जाएगा। विद्यालय 14 सितंबर को यथावत समय से चलेगा। यह जानकारी सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के प्रधानाचार्य सुदीप कुमार ने दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed