फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A farmer has died and two youth injured in truck accident in Meerut

दर्दनाक हादसा: ट्रक ने पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर किसान को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 18 Nov 2021 10:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Nov 2021 10:28 PM IST
सार

मेरठ के जानीखुर्द में गुरुवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ने पहले बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी और फिर एक किसान को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
UP News: A farmer has died and two youth injured in truck accident in Meerut
हादसे में किसान की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के जानीखुर्द में गुरुवार शाम करीब सात बजे मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव डालूहेड़ा के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने पैदल खेत से घर लौट रहे किसान को कुचल दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव डालूहेड़ा निवासी नाजिम पुत्र मुन्ना और अजय पुत्र राजकुमार गुरुवार शाम करीब सात बजे ट्यूशन से बाइक पर घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत रोड गांव डालूहेड़ा के नजदीक मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पैदल घर लौट रहे किसान संजय (38) पुत्र रामलाल निवासी डालूहेड़ा को को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन ट्रक चालक भाग निकला। टक्कर लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने वायरलेस के जरिये ट्रक चालक को बालैनी थाना (बागपत) पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के परिजन ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बाइक सवार घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed