फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A child has died in road accident in Mawana of Meerut

मेरठ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बच्चे की मौत, हंगामा कर रहे परिजन, नहीं उठने दिया शव

Tue, 16 Nov 2021 09:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 09:12 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में मंगलवार शाम को एक बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजन व ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं और उन्होंने बच्चे का शव उठने नहीं दिया।

विज्ञापन
UP News: A child has died in road accident in Mawana of Meerut
हंगामा कर रहे परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में मवाना के मोहल्ला तिहाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साढ़े छह साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया गया कि मोहल्ला तिहाई निवासी साढ़े छह वर्षीय अबू बकर पुत्र अमीरुद्दीन मंगलवार शाम को मोहल्ले में से ही वापस घर लौट रहा था। वहीं घर से कुछ दूरी पर गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसको कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ट्रैक्टर चालक भी पीड़ित के मकान से कुछ दूरी पर रहता है। वहीं हंगामा कर रहे परिजनों ने बच्चे के शव उठाने नहीं दिया। परिजन पुलिस से आरोपी की गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

उधर, घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस फोर्स में बुला ली गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर में दबिश दी लेकिन, आरोपी हाथ नहीं आ सका है। पुलिस अधिकारी द्वारा बच्चे के परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed