{"_id":"5e95fd7d8ebc3e72bf408c30","slug":"up-news-24-peoples-has-injured-including-women-and-children-in-fight-two-sides-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, महिला समेत 24 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, महिला समेत 24 लोग घायल
Tue, 14 Apr 2020 11:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के गांव काठा में मंगलवार की रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के महिला, पुरुष और बच्चे सहित 24 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। साथ ही सभी घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक मंगलवार की रात करीब दस बजे काठा गांव निवासी चंद्र पाल और यशवीर पक्ष में बच्चों के विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा नेता अतुल प्रधान सहित दो के खिलाफ लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तहर मामला शांत कराया। इस संघर्ष में एक पक्ष के यशवीर, महावीर, दलवीर, लोकेंद्र, राजवीर, प्रशांत और दूसरे पक्ष के चंद्रपाल, सोनू, ओम सिंह, सविता, दलवीरी, सुरेंद्र, मोहित, रुबी सहित 24 लोग घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/