फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Namo Bharat gate locked as soon as it reached Meerut South station, passengers remained locked

UP: मेरठ साउथ स्टेशन पर लॉक हुआ नमो भारत का गेट, आधा घंटा तक ट्रेन में बंद रहे यात्रियों की सांसें अटकीं

Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
सार

Meerut News: गाजियाबाद से मेरठ पहुंची नमो भारत ट्रेन में तकनीकी खराबी के करण गेट लॉक हो गए। इस कारण यात्री ट्रेन के अंदर ही फंस गए। स्टाफ ने किसी तरह गेट खुलवाकर यात्रियों को निकाला।

विज्ञापन
UP: Namo Bharat gate locked as soon as it reached Meerut South station, passengers remained locked
मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ स्टेशन पर गाजियाबाद से मेरठ आ रही नमो भारत ट्रेन के शुक्रवार शाम तकनीकी खराबी के चलते अचानक गेट लॉक हो गए। लोगों को आधा घंटे तक ट्रेन में बंद रहना पड़ा। यात्रियों ने मेरठ साउथ स्टेशन प्लेटफार्म पर हंगामा कर दिया। अधिकारियों और स्टाफ ने किसी तरह गेट खोलकर लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम साढे़ छह बजे मेरठ साउथ पर नमो भारत रुकी तो तकनीकी खराबी के चलते अचानक उसके मुख्य द्वार लॉक हो गए। गेट लॉक होने से सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रेन के अंदर फंसे रहे। काफी देर के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो अंदर फंसे लोगों ने हंगामा कर दिया। स्टेशन पर मौजूद स्टाफ और अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नमो भारत के गेट खुलवाकर लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने अधिकारियों पर नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। रैपिड स्टेशन अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी देखें...
Meerut: छपार टोल के सहायक मैनेजर की अपहरण के बाद हत्या, चाकू से गोद दिया, कर्मचारियों ने ही इस बात पर मार डाला    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed