{"_id":"692f1513254757fa7f09bec9","slug":"up-muzaffarnagar-police-who-came-to-raid-in-lalkurti-surrounded-pushed-accused-caught-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लालकुर्ती में दबिश डालने आई मुजफ्फरनगर पुलिस को घेरा, धक्कामुक्की की, मेरठ पुलिस की मदद से पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लालकुर्ती में दबिश डालने आई मुजफ्फरनगर पुलिस को घेरा, धक्कामुक्की की, मेरठ पुलिस की मदद से पकड़ा आरोपी
Tue, 02 Dec 2025 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:04 PM IST
सार
Meerut News: ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में आरोपी अफजाल को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लालकुर्ती पहुंची थी। भारी विरोध के बीच लालकुर्ती पुलिस की मदद से अफजाल को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अफजाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आफताब की कोठी में मंगलवार को ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में आरोपी अफजल को पकड़ने आई मुजफ्फरनगर की छपार थाने की पुलिस टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने टीम को घेर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। बाद में लालकुर्ती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। मामला शांत होने पर छपार पुलिस आरोपी अफजल को हिरासत में लेकर चली गई।
विज्ञापन
छपार के थानाध्यक्ष मोहित सहरावत के अनुसार, मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र में पिछले दिनों बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। इसमें अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आफताब की कोठी निवासी अफजल का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को छपार थाने के एसआई लोकेश गौतम को टीम के साथ मेरठ आरोपी अफजल को पकड़ने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर एसआई लोकेश गौतम ने टीम के साथ लालकुर्ती थाने में आमद कराई। इसके बाद टीम ने आफताब की कोठी पहुंचकर अफजल को पकड़ लिया। इसी दौरान अफजल के परिजनों ने शोर मचाया और विरोध जताया। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए घेर लिया। इस दौरान पुलिस की लोगों से नोकझोंक हुई। कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्कामुक्की भी की।
इस विरोध की सूचना मिलने पर थाना लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद आरोपी अफजल को पकड़ लिया। छपार पुलिस उसे लेकर लालकुर्ती थाने पर आई और लिखापढ़ी के बाद अपने साथ ले गई। अब टीम उससे चोरी के मामले में पूछताछ करेगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस यहां लालकुर्ती थाना क्षेत्र से एक आरोपी को पकड़ कर ले गई है। पुलिस टीम का लोगों ने विरोध किया तो लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
ये भी देखें...
Meerut: शास्त्रीनगर और जागृति विहार में 1468 अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की जद में, व्यापारियों में दहशत
ये भी देखें...
Meerut: शास्त्रीनगर और जागृति विहार में 1468 अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की जद में, व्यापारियों में दहशत