फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: meeting with Yogi and Akhilesh to get justice for Daughter says BJP leaders saving accused

यूपी: बिटिया के इंसाफ को योगी-अखिलेश से मिले प्रतिनिधि, भाजपा नेताओं पर आरोपियों को बचाने का आरोप 

Thu, 23 Aug 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 23 Aug 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
UP: meeting with Yogi and Akhilesh to get justice for Daughter says BJP leaders saving accused
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सरधना में किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की जघन्य घटना में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने बीजेपी नेताओंं पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया है- 

विज्ञापन

महासभा ने भाजपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। महासभा अध्यक्ष अभिषेक सोम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से उनके आवास पर मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी दी।

आरोपियों के खिलाफ ढिलाई बरत रहा प्रशासन
बताया कि 17 अगस्त को सरधना में आधा दर्जन दरिंदों ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर बंधक बनाया। बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी। पीड़िता के बयान के बावजूद पुलिस-प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहा है। अभिषेक ने एक विधायक और जिपं. के पूर्व सदस्य पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। 

वहीं, अखिलेश यादव से सपा कार्यालय में मुलाकात के समय अभिषेक के साथ कुंवर धीरज सिंह, राकेश सोम, दीपक तोमर व जयकांत सिंह थे। आरोप लगाया कि प्रकरण में सरधना थानाध्यक्ष की भूमिका ठीक नहीं रही। अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बकौल अभिषेक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि पीड़िता और उसके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed