फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man shot beauty parlor operator woman in meerut case registered

यूपी: सिरफिरे आशिक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 10 Jan 2019 07:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
UP: man shot beauty parlor operator woman in meerut case registered
pistol
यूपी के मेरठ में गुरुवार को दिन दहाड़े एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। आस पास के लोगों ने अफरा तफरी में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी कनीजा पत्नी नसीम ने 1 जनवरी को तारापुरी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर खोला था। उसके लिसाड़ी गेट निवास के नजदीक ही एक डेयरी पर खरखौदा के हाजीपुर थाना क्षेेेेत्र निवासी साजिद भी काम करता है। यहां साजिद ने कनीजा से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह कई बार विवाहिता पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था। महिला ने पंद्रह दिन पहले इसकी शिकायत पिल्लोखड़ी चौकी पर की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कुछ ही दिन बाद वह छूटकर आ गया। 

गुरूवार सुबह आरोपी महिला के तारापुरी स्थित ब्यूटी पार्लर पहुंचा। यहां उसने संचालिका पर गोली चला दी। पार्लर संचालिका के पति व अन्य महिलाओं ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी।

वहीं महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ रघुराज सिंह के अनुसार पुलिस ने मौके से दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed