फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Investigation started on viral video and audio of Yogesh Bhadora, IG has called for report

यूपी: योगेश भदौड़ा के वायरल वीडियो-ऑडियो पर एक्शन में IG, तलब की रिपोर्ट, सिद्धार्थनगर जेल में है बंद

Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
सार

Meerut News : सिद्धार्थनगर जेल में बंद योगेश भदौड़ा की एक होटल पर बैठने के दौरान वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। योगेश के एक युवक से मोबाइल पर बात करते हुए कुछ ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

विज्ञापन
UP: Investigation started on viral video and audio of Yogesh Bhadora, IG has called for report
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की सूची में माफिया योगेश भदौड़ा के वायरल वीडियो और ऑडियो पर आईजी बस्ती आरके भारद्वाज ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने एसपी से पूरी रिपोर्ट मांग ली है। इस रिपोर्ट के बाद योगेश को पेशी पर ले जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करने के मामले में भी रिपोर्ट तलब की गई है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जेल में बंद योगेश भदौड़ा की एक होटल पर बैठने के दौरान वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। योगेश के एक युवक से मोबाइल पर बात करते हुए कुछ ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें योगेश भदौड़ा से एक युवक कह रहा है कि वह उसकी सरपरस्ती में बड़ा काम करना चाहता है। युवक 12 लाख रुपये में किसी की हत्या करने की बात भी कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वीडियो और ऑडियो को भदौड़ा की ग्राम प्रधान गुड्डी देवी के पति मंगलसेन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी ट्वीट किया है। सोमवार को मंगलसेन ने एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण से मिलकर आशंका जताई कि योगेश भदौड़ा अपने शूटरों से उनकी हत्या की प्लानिंग करा रहा है। बताया कि योगेश का खासमखास गांव का इमरान अक्सर उनके बेटे सुशील फौजी की शिकायत करता है। मंगलसेन ने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की। एसएसपी ने मामले में सीओ सरधना को जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म

दरअसल, योगेश भदौड़ा की गांव के मंगलसेन के बेटे सुशील फौजी से रंजिश चल रही है। इसके चलते कई हत्याएं हो चुकी हैं। योगेश भदौड़ा की पत्नी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। योगेश के बड़े भाई प्रमोद और भतीजे की हत्या हो चुकी है। योगेश को शासन ने माफिया की सूची में शामिल किया है। उसका डी-75 गैंग है। योगेश के खिलाफ हत्या, रंगदारी और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं। योगेश 2013 से जेल में हैं। मेरठ में चल रहे मुकदमों में 2021 से उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही पेशी होती है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed