फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Inamulhaq of Lashkar-e-Taiba was taken from jail in Deoband, Maharashtra ATS, will be interrogated

UP: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इनामुलहक को देवबंद की जेल से लेकर गई महाराष्ट्र एटीएस, होगी पूछताछ

Mon, 13 Jun 2022 04:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद/ सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jun 2022 04:08 PM IST
सार

एटीएस की पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ था कि इनामुलहक विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में था। अब महाराष्ट्र से पकड़े गए आतंकी जुनैद से भी उसका कनेक्शन जुड़ रहा है।

विज्ञापन
UP: Inamulhaq of Lashkar-e-Taiba was taken from jail in Deoband, Maharashtra ATS, will be interrogated
एटीएएस द्वारा गिरफ्तार इनामुलहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे से गिरफ्तार आतंकी जुनैद से पूछताछ के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस उत्तर प्रदेश के देवबंद से जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी इनामुलहक को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है। इनामुलहक झारखंड के जनपद गिरडीह के रहने वाला है। जो पहचान बदलकर देवबंद में रह रहा था। पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए थे। इनामुलहक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल था और उसके तार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। एटीएस ने उसके खिलाफ थाना देवबंद में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया था। उसके दो साथियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन

 

इनामुलहक को यूपी एटीएस  ने गत 14 मार्च को देवबंद की नजमी बिल्डिंग से गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में जानकारी मिली थी कि वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है और लश्कर के आतंकियों से जुड़ा हुआ था। यह भी पता चला था कि वह इन आतंकियों से हथियार व ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहता था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गरीब कल्याण जनसभा को किया संबोधित, अमर उजाला कार्यालय में डॉक्टरों से संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस ने बताया कि इनामुलहक गांव पटना थाना गवा जनपद गिरडीह झारखंड का निवासी है और विभिन्न धार्मिक स्थानों पर विस्फोट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में था। वह सोशल मीडिया और एक व्यक्ति के माध्यम से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के संपर्क में था और उनसे हथियार व ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहता था। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के लोगों से जिहाद के संबंध में जुड़ा था।


उससे एक आधार, दो पैन कार्ड, एटीएम, चार सिम, एक मोबाइल फोन और मैमोरी कार्ड बरामद हुआ था। उसके साथी मोहम्मद फुरकान व नबील खान निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ आईपीसी की धारा (108) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। 

 

अब महाराष्ट्र एटीएस ने जुनैद नामक आतंकी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ में पता चला है कि इनामुलहक भी उसका साथी है। एटीएस प्रभारी सुधीर उज्ज्वल ने बताया महाराष्ट्र एटीएस बी वारंट दाखिल कर इनामुलहक को अपने साथ लेकर गई है। वहीं, देवबंद उपकारागार के जेलर महन पाल ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस इनामुल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed