{"_id":"615bf2d48ebc3e0dd7169a50","slug":"up-governor-anandiben-patel-visit-to-meerut-canceled-will-inaugurate-buildings-worth-30-crores-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूूपी: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का मेरठ दौरा रद्द, 30 करोड़ के भवनों का ऑनलाइन करेंगी लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूूपी: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का मेरठ दौरा रद्द, 30 करोड़ के भवनों का ऑनलाइन करेंगी लोकार्पण
Tue, 05 Oct 2021 12:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:08 PM IST
सार
मेरठ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के कार्यक्रम को लेकर विवि प्रशासन तैयारी में जुटा था लेकिन एन वक्त पर उनका आगमन कैंसिल हो गया। अब वह ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए 30 करोड़ रुपये की लागत से बने मूल्यांकन भवन और अन्य भवनों का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल-कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल का छह से आठ अक्तूबर तक मेरठ दौरा रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि इसके पीछे लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर किसानों में चल रहा उबाल है। बताया गया कि राज्यपाल अब ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए विवि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के साथ ही 30 करोड़ रुपये की लागत से बने मूल्यांकन भवन और अन्य भवनों का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर विवि प्रशासन तैयारी में जुटा था लेकिन एन वक्त पर उनका आगमन कैंसिल हो गया। वहीं राज्यपाल-कुलाधिपति के विवि आगमन को लेकर कैंपस में सभी बंद फव्वारे चालू करा दिए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विश्व वन्य जीव सप्ताह: गौरैया बचाएं, घोंसला दिखे तो वन विभाग को बताएं, मेरठ में शुरू हुई अनोखी पहल
विज्ञापन
विवि का सारा क्षेत्र रंगीन लाइटों से जगमगा रहा है। पत्रकारिता भवन के पास वाली सड़क को बनाया गया है। भवनों के लोकार्पण की बात करें तो 21 करोड़ रुपये की लागत से बने चार मंजिला अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन का तोहफा विवि को मिलेगा।
सीसीटीवी कैमरों से युक्त इस भवन में कॉपियां भेजे जाने से लेकर, बार कोडिंग, मूल्यांकन, मूल्यांकन के बाद नंबर फीड आदि का सारा काम इसी भवन में होगा। अभी तक ये सारे कार्य अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा सर छोटूराम में नए हॉस्टल, पत्रकारिता बिल्डिंग विस्तार, टॉक्सीलॉजी बिल्डिंग विस्तार, इतिहास और लॉ विभाग का विस्तार और एनिमल हाउस एंड मेडिसिन गार्डन का लोकार्पण करेंगी।