अमर उजाला की खास रिपोर्ट: सरकार की 'उदय' योजना का लक्ष्य हो रहा अस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सर्वाधिक बिजली चोरी और लाइन लॉस वाले बिजलीघर क्षेत्रों में चलाया जा रहा क्लीनिंग-अप अभियान सुस्ती की भेंट चढ़ने लगा है। अभी तक चले अभियान में शासन का दिया लक्ष्य परवान चढ़ता नजर नहीं आ रहा है। लक्ष्य अनुरूप रिपोर्ट नहीं आने पर प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार ने नाराजगी जताई है। वहीं, पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने भी अभियान में लगी टीमों को चेताते हुए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने लक्ष्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं।
केंद्र सरकार की ‘उदय’ योजना में जो बिजली कंपनियां शामिल हुई हैं, उन्हें तमाम बिजलीघरों पर होने वाली बिजली चोरी और लाइन लॉस रोककर 15 फीसदी लाइन लॉस लक्ष्य तक लाना है। जो कंपनी इसमें फेल होगी तो योजना की अंतर्गत दी रही मदद बंद कर दी जाएगी। ये इस योजना की पहली शर्त है। पीवीवीएनएल भी इस योजना में शामिल है। कंपनी के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों के सैकड़ों फीडर ऐसे है जिन पर बिजली चोरी और लाइन लॉस का ग्राफ 40 से 60 फीसदी तक पहुंच रहा है। इसे कम करने के लिए यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार ने सर्वाधिक बिजली चोरी और लाइन लॉस वाले बिजलीघरों पर क्लीनिंग-अप अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
इस अभियान में लगी टीमों को न केवल बिजली चोरी पकड़ने का लक्ष्य दिया गया बल्कि बकायेदारों के कनेक्शन काटकर राजस्व वसूली की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया। लेकिन क्लीनिंग-अप अभियान उस रफ्तार से नहीं चल पा रहा है जिसकी उम्मीद की गई थी। इस संबंध में की गई कंपनी की समीक्षा में अभियान की सुस्ती पर आलोक कुमार ने नाराजगी जताई है। आलोक कुमार ने इसमें और तेजी लाने के निर्देश देते हुए सुस्ती दिखा रहे अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए टीम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
बिजली चोरी, लाइन लॉस का आंकड़ा
फीडर चोरी
गोला कुआं 53%
भूमिया पुल 50%
हापुड़ रोड 48%
किदवई नगर 53%
भगवतपुरा 54%
विकासपुरी 51%
बुनकर नगर 50%
मुमताजनगर 49%
लिसाड़ीगेट 53%
अहमद नगर 52%
पिलोखड़ी रोड 51%
प्रह्लाद नगर 52%
शिवशक्तिनगर 35%
रेलवे रोड 32%
एसके रोड 33%
पटेल नगर 35%
अहमद रोड 34%
देहली गेट 32%
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/