फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Girl lost her life in delhi hospital Force deployed on everywhere in sardhana after alert

थम गईं बहादुर बिटिया की सांसें...अलर्ट हुआ पुलिस प्रशासन, चप्पे-च्प्पे पर फोर्स तैनात

Tue, 04 Sep 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 04 Sep 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
UP Girl lost her life in delhi hospital Force deployed on everywhere in sardhana  after alert
सरधना में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मेरठ के सरधना की छात्रा ने छात्रा ने मंगलवार को सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक तरफ जहां अस्पताल में छात्रा की सांसे थमीं। वहीं इस खबर से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। छात्रा की मौत को लेकर क्षेत्र में कोई बड़ा बवाल न हो जाए इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सरधना को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जानं कब मेरठ पहुंचेगा छात्रा का पार्थिव शरीर:- 

विज्ञापन

सरधना में कुछ मनचलों ने 17 अगस्त को छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को घर में घुसकर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई थी। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया था। जहां उसका संफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। करीब 19 दिन जिंदगी और मौत से जूझ ने के बाद आखिरकार मंगलवार को सुबह करीब 7:00 बजे छात्रा की सांस थम गईं।

छात्रा की सांसे थमते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। नगर में छात्रा की मौत को लेकर कोई बड़ा बवाल ना हो जाए उसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर में 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जिसमें देवी मंदिर चौराहे पर खंड विकास अधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। जुल्हैडा चौराहा कस्बा सरधना में खंड विकास सरूरपुर को तैनात किया गया है। तहसीलदार सरधना को छात्रा के घर के पास तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Girl lost her life in delhi hospital Force deployed on everywhere in sardhana  after alert
आठ थानों की पुलिस सरधना में है तैनात - फोटो : अमर उजाला

खंड विकास अधिकारी सरधना को अशोक की लाट चौराहा कस्बा सरधना पर तैनात किया गया है। खंड विकास अधिकारी दौराला को पुलिस चौकी साधना के अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हर्रा को तहसील परिसर में तैनात किया गयाहै। नायब तहसीलदार साधना कॉलोनी चौराहे पर तैनात किया गया खंड शिक्षा अधिकारी संघ द्वारा रोड पर तैनात किया गया है। इसी के साथ अन्य तहसील कर्मचारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं।

सरधना में छात्रा के घर के अलावा सभी आरोपियों के घर और कस्बे के विभिन्न स्थानों पर फोर्स तैनात की गई है। आठ थानों की पुलिस इस क्षेत्र में लगाई गई है। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार दो साओ के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक छात्रा का शव शाम तक सरधना लाया जाएगा। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed