फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Five children including couple, buried under the roof

यूपी: जुड़वां शिशु समेत परिवार पर टूटा कहर, भरभराकर गिरी मकान की जर्जर छत, सभी दबे

Wed, 25 Jul 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 25 Jul 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
UP: Five children including couple, buried under the roof
बारिश के कारण गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

यहां एक परिवार पर बारिश मुसीबत बनकर टूट पड़ी। बारिश के कारण जर्जर हुए मकान की छत ढह गई, जिसमें दंपति सहित पांच बच्चे दब गए। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि परिवार में दस दिन पहले ही जन्मे दो शिशु और उनकी मां सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को हुई बारिश के दौरान एक मकान की छत परिवार पर कहर बनकर गिर पड़ी। मकान में मौजूद दंपति और उनके पांच बच्चे दब गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और चिकित्सकों के पास ले गए। घायलों में एक दस साल की बच्ची भी शामिल है। बच्ची को छोड़ बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

घायलों का शोर सुन दौड़े पड़ोसी

UP: Five children including couple, buried under the roof
जुड़वां बच्चों के साथ अमरनाथ की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बड़गांव में दोपहर लगभग दो बजे कस्बे में बारिश हो रही थी। कस्बे के निवासी अमरनाथ बच्चों सहित अपने मकान में थे। इसी दौरान अचानक ही मकान की छत टूटकर गिर गई। मकान में मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए घायलों की चीख-पुकार का शोर सुनकर पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

बच्चों को भी आई चोटें
दस दिन पहले जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली अमरनाथ की पत्नी कामिनी और दोनों बच्चों को सुरक्षित देख लोगों ने ईश्वर का धन्यवाद किया जबकि अमरनाथ, आठ साल की राखी और छह साल की ममता को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा दस वर्षीय मौसम को गंभीर रूप से घायल होने के कारण काफी देर बाद होश आया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

मौसम को छोड़ बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से भेज दिया गया। अमरनाथ ने बताया कि घर में रखे गेंहू, चावल सहित खाने का सभी सामान पूरी तरह खराब हो गया और चूल्हा, चारपाई सहित घर में रखा सामान बुरी तरह नष्ट हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed