फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Firecracker warehouse again exploded in Meerut, many scorched

Meerut: रोहटा में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, एक की मौत कई झुलसे

Fri, 26 Aug 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Aug 2022 12:54 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब इलाका पटाखा फैक्टरी में हुए धमाकों से दहल गया। बताया गया कि यहां एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में एक की मौत हुई है जबकि कई लोग इसमें झुलस गए हैं। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
UP: Firecracker warehouse again exploded in Meerut, many scorched
पटाखा गोदाम में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा में शुक्रवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि आग लगते ही एक के बाद पटाखा फैक्टरी में कई धमाके हुए। वहीं धमाकों से दहशत में आकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


बताया गया कि आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों की झुलस गए हैं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके से दूर रहने को कहा है। कई दुकानों को भी खाली कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: योगी आदित्यनाथ मेरठ में विकास कार्यों की कर रहे समीक्षा, सुरक्षा चाक-चौबंद, ये है पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से चंद कदम की दूरी पर फैक्टरी में बारूद के ढेर पर थीं कई जिंदगियां
थाने से चंद कदम दूर बारूद के ढेर पर दर्जनों जिंदगी लगातार काम करती रहीं, लेकिन पुलिस इस मामले में कोई भी जनाकारी होने से इनकार कर रही है। जबकि पास में ही एक ग्रीस फैक्टरी भी संचालित है। आग की लपटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारूद की फैक्टरी में काम करने वाली दर्जनों महिला आग लगने के बाद करीब आठ फिट ऊंची दीवार कूदकर जान बचाकर भागीं। इस दौरान महिलाओं ने घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने सभी को मौके से भागने को कहा।

इस दौरान वहां वीडियो बना रहे निजी चैनल के एक पत्रकार का मजदूर महिलाओं ने फैक्टरी मालिक के कहने पर मोबाइल भी तोड़ दिया। हालांकि आग लगने की सूचना लगते ही थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घिरे एक मजदूर युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी अभी तक भी पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed