फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election: Anamika Amber song UP me Baba is going viral on Social Media after Neha Rathore and BJP MP

UP Election 2022 : का बा... सब बा के बाद अब यूपी में बाबा..., गीतों की जंग में कूदीं मेरठ की बहू अनामिका, खूब पसंद किया जा रहा ये गीत

Fri, 28 Jan 2022 07:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jan 2022 07:05 PM IST
सार

यूपी में का बा... और सब बा... के बाद अब यूपी में बाबा... खूब वायरल हो रहा है। मेरठ की बहू अनामिका का यह गीत खूब पसंद किया जा रहा है। उनके पति मेरठ निवासी सौरभ जैन ने भी पत्नी के गीत की तारीफ की है।

विज्ञापन
UP Election: Anamika Amber song UP me Baba is going viral on Social Media after Neha Rathore and BJP MP
अनामिका अम्बर जैन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है, तो ऐसे में कलाकार भी पीछे नहीं हैं। नेहा राठौर ने यूपी में का बा... सुनाकर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। इसके बाद भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक रवि किशन ने कटाक्ष करते हुए यूपी में सब बा... सुनाया। लेकिन ये सिलसिला अभी थमा नहीं है, अब मेरठ की कवयित्री बहू अनामिका अम्बर भी कलाकारों की इस जंग में कूद पड़ी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने यूपी में का बा... और सब बा... के बाद यूपी में बाबा... गीत सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है। अनामिका के सदर निवासी पति सौरभ जैन सुमन ने पत्नी के गीत की तारीफ की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी कलाकार हैं जो गीत के जरिए लोगों की बात जनता तक पहुंचा रहे हैं। ये जिन्ना, पाकिस्तान और नेताओं द्वारा बोली जा रही भाषा से तो बहुत अच्छा है। अनामिका ने यूपी की जनता की दिल की बात गीत द्वारा जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन


अनामिका गाती हैं, 'गोरखपुर के जो संन्यासी, मन में ले के मथुरा-काशी जबसे लखनऊ में जा बैठे, यूपी भर की मिटी उदासी, राजमहल को मंदिर कर दो, जब जनता को मिले बुलावा, काय कैं यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा...।' कवियित्री और गायिका अनामिका बुंदेलखंड के ललितपुर की रहने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस
 
बताया गया कि वह अपने गीत खुद लिखती और गाती हैं। अनामिका देश-विदेश के कई मंचों पर कविता पाठ कर चुकी हैं। उनके पति मेरठ के रहने वाले सौरभ सुमन भी कवि हैं। वह भी विभिन्न मंचों पर कविता पाठ करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed