{"_id":"61f39ffec9894f244209b413","slug":"up-election-2022-the-people-of-the-scheduled-caste-said-that-by-voting-for-yogi-the-bjp-would-form-the-government-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी दौरा: अनुसूचित जाति के लोगों में नया जोश, बोले- योगी को देंगे वोट, फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी दौरा: अनुसूचित जाति के लोगों में नया जोश, बोले- योगी को देंगे वोट, फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार
Fri, 28 Jan 2022 01:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:36 PM IST
सार
सीएम योगी के आगमन से पहले अनुसूचित जाति के लोगों में नया जोश देखने को मिला। उन्होंने पूरे जोश के साथ कहा कि योगी को वोट देंगे और फिर से यूपी में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंकरखेड़ा पहुंचने से पहले अमर उजाला की टीम ने कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने एक सुर में कहा कि इस बार भी योगी की ही सरकार बनाएंगे। जब पूछा गया कि बसपा प्रमुख मायावती को वोट क्यों नहीं देंगे तो उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए भाजपा को ही वोट देंगे। हालांकि यह दावा कितना सही साबित होगा यह तो चुनाव के बाद मतगणना पर ही सामने आएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम योगी और पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगे। वहीं अनुसूचित जाति की वृद्ध महिला रामकली का कहना है कि योगी की सरकार में मुफ्त में अनाज, गैस सिलिंडर और खाते में रुपये भी डाले गए हैं। उनका कहना है कि भाजपा की सरकार में सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के रामकुमार का कहना है कि योगी को ही वोट देंगे। उनका कहना है कि सीएम योगी प्रदेश में अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेढ़ किलोमीटर तक उत्सव का माहौल... हर तरफ गूंज रहे योगी के जयकारे
कंकरखेड़ा में आंबेडकर द्वार से मार्शल पिच तक योगी ही योगी सुनाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए क्या बच्चे, क्या महिलाएं, क्या बुजुर्ग... हर वर्ग, हर जाति-धर्म के लोग उत्सुक हैं। डेढ़ किलोमीटर के इस क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। आसपास की कॉलोनी के लोग भी इसी रोड पर आ रहे हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री के पैदल कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री कार द्वारा रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आंबेडकर द्वार कंकरखेड़ा पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। गेट को गुब्बारों से सजाया गया है। सीएम योगी के भव्य स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। बताया गया कि रामनगर कॉलोनी में एक किलोमीटर तक कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए खड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस