{"_id":"61f3c5bd59c82334a1558167","slug":"up-election-2022-rld-workers-protest-against-bjp-candidate-maninder-pal-in-karnaval-village-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल का जमकर विरोध, हाथापाई की नौबत, खूब लगे रालोद जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल का जमकर विरोध, हाथापाई की नौबत, खूब लगे रालोद जिंदाबाद के नारे
Fri, 28 Jan 2022 04:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jan 2022 04:00 PM IST
सार
चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल का रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान हाथापाई तक की नौबत आ गई। कार्यकर्ताओं ने रालोद जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।
विज्ञापन
मेरठ के करनावल गांव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सिवालखास से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह का शुक्रवार को कस्बा करनावल में जमकर विरोध हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके सामने रालोद के झंडे हाथ में लेकर जमकर नारेबाजी की और उनका खूब विरोध किया। उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए वापस जाने के लिए मजबूर किया और भाजपा के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन
बताया गया कि मनिंदर पाल सिंह शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कस्बा करनावल में पहुंचे थे। जिस वक्त वे जनसंपर्क कर रहे थे, इसी दौरान कस्बे के ही रालोद कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव की नौबत पैदा हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कर दिया। इस दौरान हाथापाई तक की नौबत पहुंच गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी को रालोद कार्यकर्ताओं के बीच से सकुशल निकाला। गौरतलब है कि मनिंदर पाल सिंह का इससे पहले भी पाथौली छुर गांव में भारी विरोध किया जा चुका है। शुक्रवार को फिर कस्बा करनावल में विरोध के चलते भाजपा प्रत्याशी को अपना जनसंपर्क समेटना पड़ा।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस