फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: BSP leader Sunil Wadhwa including many workers have to join to BJP Party in Meerut

बसपा को बड़ा झटका: दिग्गज नेता समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ज्वॉइन की भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने दिलाई सदस्यता

Thu, 27 Jan 2022 08:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jan 2022 08:12 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। बसपा नेता व कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BSP leader Sunil Wadhwa including many workers have to join to BJP Party in Meerut
भाजपा में शामिल हुए बसपा नेता व दर्जनों कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से बसपा के दो बार प्रत्याशी रहे सुनील वाधवा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। सुनील वाधवा ने अमित अग्रवाल और पार्टी के पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि कैंट में इस बार ऐतिहासिक जीत होगी।

विज्ञापन


सुनील वाधवा की कैंट की राजनीति में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनका परिवार 35 साल से कैंट की राजनीति में है। सुनील वाधवा के बड़े भाई महेंद्र वाधवा सन 1985 में कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष बने। सन 1997 में सुनील वाधवा ने निर्दलीय रहते हुए कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। साल 2007 में उन्होंने कैंट विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 44 हजार वोट पाकर वे दूसरे नंबर पर रहे। साल 2012 से वे दोबारा बसपा से चुनाव लड़े। 67207 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। उनकी पत्नी बीना वाधवा निर्वतमान कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष हैं। साल 2015 में वे उपाध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन


बीना वाधवा को 19 दिसंबर 2020 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ज्वॉइनिंग कराई थी, इसके बाद से ही सुनील वाधवा के पार्टी ज्वॉइन करने की अटकलें लगाई जा रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: दर्दनाक हादसे ने छीन लीं चार जिंदगियां, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

दर्जनों बसपा नेता भी हुए भाजपा में शामिल
इस मौके पर बसपा भाईचारा कमेटी छोड़कर बृजपाल सिंह कश्यप मुख्य कोऑर्डिनेटर सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल, बबलू कश्यप पूर्व कैंट अध्यक्ष, मोनू कश्यप शहर विधानसभा अध्यक्ष, सचिन कश्यप पूर्व प्रधान कार्यकर्ता, नीतू कश्यप दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष, सुंदर कश्यप, ज्ञानचंद राजेंद्र कश्यप, ब्रजमोहन कश्यप, लोकेश कश्यप, गणेश जाटव, रघुवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र निशंक राष्ट्रीय महासचिव एनसीपी, रघुवीर सागर पूर्व जिला महासचिव, मुकेश मलिक पूर्व विधानसभा सचिव, कुकू सोनकर पूर्व विधानसभा सचिव, प्रदुमन यादव, प्रवेश शर्मा, अजय वालिया, शिवकुमार खादर, अनिल वर्मा, गोपाल नवल, ब्रजमोहन आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, विधानसभा प्रवासी अरविंद भारतीय, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महेश बाली, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, हरिकांत अहलूवालिया, अंकित सिंघल, वरुण अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, रविंद्र तेवतिया,आशु रस्तोगी, रमेश गोलाबड़, संजीव रस्तोगी, वीनश शर्मा, अंकुर कुशवाह, राकेश माहेश्वरी सनी शर्मा, सौरभ गौड़, अंकित बंसल, राजदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,अजय गुप्ता, विनय विरालिया, अंकित चौधरी, शर्मा, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed