{"_id":"61e83e1522d99457cc23cf4a","slug":"up-election-2022-bsp-has-released-a-second-list-for-election-and-know-the-candidates-names-of-western-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की दूसरी सूची जारी: जानिए पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट, कई प्रत्याशी बदले भी गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की दूसरी सूची जारी: जानिए पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट, कई प्रत्याशी बदले भी गए
Thu, 20 Jan 2022 12:34 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:34 AM IST
सार
बसपा ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रत्याशियों के टिकट बदले भी गए हैं। जानिए पश्चिमी यूपी मे किसे कहां से टिकट मिला है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में कई प्रत्याशियों के टिकट बदले भी गए हैं। आइए जानते हैं, पश्चिमी यूपी में किसे टिकट मिला है और किसका टिकट बदला गया है।
विज्ञापन
ये रही पश्चिमी यूपी के प्रत्याशियों की लिस्ट
1. शामली की थानाभवन सीट से - जहीर मलिक
2. मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से - करतार सिंह भड़ाना
3. मेरठ शहर सीट से - मोहम्मद दिलशाद
4. बागपत सीट से - अरुण कसाना
बसपा में शामिल हुए करतार भड़ाना, खतौली से लड़ेंगे चुनाव
मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा का चुनाव फिर नई करवट लेगा। पूर्व विधायक करतार भड़ाना भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। वह खतौली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2012 में रालोद के टिकट पर करतार खतौली से चुनाव जीत चुके हैं। बसपा ने माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन अभी नामांकन नहीं किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
विज्ञापन
पूर्व विधायक करतार भड़ाना भाजपा में सक्रिय थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे पहले वह 2012 में रालोद से खतौली के विधायक रहे हैं। इसके बाद 2017 में रालोद से ही बागपत विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार बसपा के टिकट पर खतौली में फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। आचार संहिता लगने से पहले उन्होंने खतौली में कार्यक्रम किया था। तब उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। बुधवार देर शाम बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें करतार भड़ाना को खतौली से प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा
बसपा ने पहले यहां माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था। पूर्व विधायक करतार भड़ाना के भाई अवतार भड़ाना पिछले चुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इस बार वह रालोद के टिकट पर जेवर से चुनाव लड़ रहे हैं।