फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Dalits attacked the temple, demolition in the car of the priest

यूपी: दलितों ने धर्मस्थल पर किया पथराव, पुजारी की कार में तोड़फोड़, तनाव

Fri, 06 Apr 2018 11:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Apr 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
up: Dalits attacked the temple, demolition in the car of the priest
पुजारी की कार में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

यहां दलितों ने गुरुवार को धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने पुजारी की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह मामला यूपी के बिजनौर शहर का है। यहां धामपुर गांव पीपलसाना में आरती के दौरान दलितों ने धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने पुजारी की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। धर्मस्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। पथराव के दौरान किसी तरह से लोगों ने धर्मस्थल को बंद कर अपनी जान बचाई। इससे गांव में तनाव फैल गया।
विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। पुजारी का कहना है कि आरोपी धर्मस्थल बंद कराना चाहते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला जमीन के पैसे के लेनदेन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मस्थल के पुजारी महेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान मेहंदीपुर का निवासी है। उन्होंने बताया कि10 साल पहले गांव पीपलसाना में धर्मस्थल की स्थापना की थी। उसी समय से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर सत्संग करते हैं। बकौल पुजारी, जब वह बुधवार शाम करीब 7.30 बजे आरती कर रहे थे, तो दलित समाज के लोगों ने धर्मस्थल पर हमला बोल दिया। धर्मस्थल के गेटों को उखाड़ कर भीतर घुसकर महिला श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का प्रयास किया। समझाने पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने धर्मस्थल के बाहर खड़ी पुजारी की कार क्षतिग्रस्त कर दी। धर्मस्थल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। काफी देर तक मंदिर में अफरातफरी का माहौल रहा है। किसी तरह से श्रद्धालुओं ने धर्मस्थल के सभी गेट भीतर से बंद कर जान बचाई।

पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव

up: Dalits attacked the temple, demolition in the car of the priest
मंदिर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि वे लोग धर्मस्थल को बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं। पुजारी ने बताया कि आरोपी पहले भी हमला कर चुके हैं, तब भी पुलिस को घटना के बारे में बताया था। उस समय भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की थी। बताया कि उनके द्वारा बुधवार रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए पर श्रद्धालुओं से ही अभद्रता की। धर्मस्थल के पुजारी, पंडित सहित कई लोगों को पकड़ कर ले गई। रातभर थाने में बंद रखने के बाद दिन निकलने पर पंडित व पुजारी को तो छोड़ दिया गया, बाकी अन्य को पुलिस ने नहीं छोड़ा। बृहस्पतिवार को भी धर्मस्थल में ठहरी महिला श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। पुजारी के अनुसार तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टे श्रद्धालुओं को जेल भेजने में लगी है। वहीं कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बिजनौर के विकास, आकाश व किशन को शांतिभंग में गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। 
 
पुजारी ने न्याय न मिलने पर अन्न त्यागा
पुजारी महेंद्र गिरी गोस्वामी हमले की घटना से बुरी तरह से आहत हैं। पुजारी का कहना है कि जब तब पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्याय नहीं दिलाती है, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। वह धर्मस्थल के पुजारी ही नहीं हैं, बल्कि हिंदू रक्षा सेना बिजनौर के जिला प्रभारी भी हैं। घटना का पता लगने पर उनके संगठन के जिलाध्यक्ष डा. तेजपाल सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष चौहान आदि कार्यकर्ता पहुंच कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने को एसपी से मिलने की बात कही।

पढ़ें : दलित आंदोलन: ग्रामीणों की रिहाई के बाद हुआ अमरेश का अंतिम संस्कार, जमकर हंगामा

मामला रंजिशन है, जांचकर होगी कार्रवाई: सीओ 

up: Dalits attacked the temple, demolition in the car of the priest
यूपी पुलिस

सीओ अर्चना सिंह ने पुजारी और अन्य श्रद्धालुओं के लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। सीओ का कहना है कि पुजारी ने एक साल पहले गांव के नरेंद्र कुमार से गऊशाला खोलने के लिए जमीन खरीदी थी। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच में विवाद चल रहा था, जिसके कारण रंजिशन दो पक्षों में यह घटना हुई। आरोप है कि पुजारी बेवजह इसे धार्मिक रूप देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। कोतवाल मनोज कुमार ने भी ये ही बात दुहराया। 

पुजारी ने श्रद्धालुओं से कराया हमला: ग्रामवासी 
गांव के दलित समाज के लोगों ने पुजारी के लगे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि धर्मस्थल और पुजारी पर कोई हमला नहीं किया गया है। बल्कि पुजारी षड्यंत्र के तहत श्रद्धालुओं को आगे कर उन्हें मंदिर के पास से हटाना चाहता है। आरोप है कि पु

जारी उनसे पहले भी कई बार धर्मस्थल के सामने एक व्यक्ति की बनी तीन दुकानों को लेने की मांग कर चुका है। मना करने पर वह उनसे रंजिश रखता है। हमले में गांव का नरेंद्र व उसके परिवार के तीन सदस्यों को चोटें आई हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed