फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: Sexual assault on MBA student in Meerut now police is investigating the case

दरिंदगी: एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती होने पर खुला राज, आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई पीड़िता

Sat, 07 May 2022 01:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 May 2022 01:04 PM IST
सार

एसपी दफ्तर के पास एमबीए की छात्रा से दरिंदगी की गई। आरोपी मुमताज ने ब्लैकमेल कर छात्रा से बार-बार दुष्कर्म किया। अब सात माह की गर्भवती होने पर मामला खुल गया। वहीं थाने में आपबीती सुनाते हुए पीड़िता फूट-फूटकर रोई।

विज्ञापन
UP Crime: Sexual assault on MBA student in Meerut now police is investigating the case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एमबीए की छात्रा को नशीला पदार्थ देकर घंटाघर निवासी मुमताज ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात किराये के मकान में की जो एसपी सिटी दफ्तर के पास ही है। छात्रा को आरोपी ब्लैकमेल करता रहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते छात्रा उसके जुर्म सहती रही। छात्रा सात माह की गर्भवती हो गई। उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। छात्रा की बहन ने आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक कोचिंग सेंटर से ही कंपीटिशन की तैयारी कर रही है। वह कभी-कभी टैक्सी ड्राइवर मुमताज को साथ लेकर दिल्ली आती-जाती थी। आरोप है कि सात महीने पहले छात्रा को ड्राइवर दिल्ली लेकर गया था। इसी दौरान ड्राइवर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। छात्रा बेहोश हो गई और ड्राइवर उसको अपने घर पूर्वा ताहिर हुसैन घंटाघर पर ले गया। आरोप है कि ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली है। होश में आने के बाद छात्रा को ड्राइवर ने धमकी दे दी कि किसी से कोई शिकायत की तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। उसके बाद छात्रा को आरोपी ड्राइवर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। 

विज्ञापन

अब छात्रा सात महीने की गर्भवती हो गई। छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बता दी है। शुक्रवार को छात्रा अपनी बहन और परिजनों के साथ देहलीगेट थाने में पहुंची और पुलिस को आरोपी के कारनामे बताए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया और उसको गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

बड़ी बहन को पहले से जानता था ड्राइवर 
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ड्राइवर पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन को पहले से जानता था। उसके माध्यम से ही वो छोटी बहन को दिल्ली में अपनी गाड़ी से ले जाने लगा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ले लिया है। आरोपी ने बड़ी बहन के साथ भी हरकत की थी। लेकिन माफीनामा होने के बाद उसको छोड़ दिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

ड्राइवर के मोबाइल में अश्लील वीडियो 
आरोपी ड्राइवर की उम्र 45 साल है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह टैक्सी ड्राइवर है और घंटाघर स्थित पूर्वा ताहिर हुसैन मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। जहां पर छात्रा को वह लाता था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली है। बताया गया कि छात्रा के अलावा पहले भी कई लड़की को ड्राइवर ला चुका है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

आरोपी गिरफ्तार 
आरोपी ड्राइवर मुमताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच करने में जुटी है। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed