फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A businessman was shot by miscreants in Meerut city

बड़ी वारदात: मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, घटना के बाद जमकर हंगामा, शहर बंद करने का एलान

Sun, 21 Nov 2021 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Nov 2021 12:06 PM IST
सार

मेरठ में रविवार को दिनदहाड़े खौफनाक वारदात हो गई। शहर में एक व्यापारी को गोली मार दी गई। घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
UP Crime News: A businessman was shot by miscreants in Meerut city
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हो गई। बुढ़ाना गेट पर पेपर मार्केट में एक व्यापारी पुनीत जैन को गोली मार दी। व्यापारी की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


बताया गया कि बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पीछे बदमाशों ने व्यापारी पुनीत जैन को गोली मारी है। दुकान के अंदर गोली का खोखा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं व्यापारी को गोली मारने की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
पंजाबीपुरा दिल्ली रोड निवासी पुनीत जैन पुत्र राजेश जैन का बुढ़ाना गेट स्थित मधु मार्केट में कारोबार है। रविवार सुबह वह वर्धमान कॉपी सेंटर के नाम से बनी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी है। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में व्यापारी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध जताया। व्यापारियों ने घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं व्यापारियों ने जाम लगाने का अल्टीमेटम और सोमवार को मेरठ बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मामला कांप्लेक्स में बनी दुकानों से जुड़ा सामने आ रहा है। गोली मारने का आरोप कांप्लेक्स संचालक के बेटे वरुण पर लगाया जा रहा है। यह भी चर्चा है कि अस्पताल में भर्ती पुनीत जैन ने वरुण का ही नाम बताया है। फिलहाल वरुण का मोबाइल बंद है और पुलिस उसके परिवार की मदद से वरुण को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कांप्लेक्स में कुल 12 दुकानें हैं, जिनमें से पांच दुकानें पुनीत जैन के पास हैं। काफी समय से दुकान का किराया बढ़ाने की मांग कर रहा था लेकिन, किराया नहीं बढ़ा। वहीं वर्तमान में यह मामला कोर्ट में विचारधीन बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

UP Crime News: A businessman was shot by miscreants in Meerut city
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

घटना करीब 11:00 बजे की है। पुनीत जैन गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में खुद ही कांप्लेक्स से बाहर आकर बैठ गए थे। व्यापारियों ने जब उन्हें देखा तो वह बेहद बुरी स्थिति में थे। इसके बाद वे नीचे गिर गए। व्यापारी घायल अवस्था में पुनीत जैन को पहले सुशीला जसवंत राय अस्पताल में ले गए थे, लेकिन वहां पर डॉक्टर न होने का हवाला देकर न्यूटिमा हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां से भी घायल व्यापारी को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उधर, सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुनीत जैन को गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद करा दिया है। क्राइम ब्रांच के साथ सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

वहीं गोली लगने की वारदात के बाद केवल सीओ कोतवाली ही मौके पर पहुंचे। इसको लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी एसएसपी और एसपी सिटी अपने बंगले में बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा ऐसी ईमानदारी भी किस काम की। 

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी

UP Crime News: A businessman was shot by miscreants in Meerut city
घटना के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी। - फोटो : amar ujala

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम अनिल कुमार का गुस्साए व्यापारियों ने घेराव कर लिया। उन्होंने कई मांगें उनके सामने रखी हैं। व्यापारियों का कहना है कि सबसे पहले एसएसपी को मौके पर बुलाया जाए। दूसरा उन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए, जिनकी ड्यूटी क्षेत्र की चौकी पर लगी थी। उन्होंने कहा पुलिस की लापरवाही का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। एसपी क्राइम ने बताया कि घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है।

व्यापारियों की तीन बड़ी मांगें
1- हमलावरों की गिरफ्तारी
2- एसएसपी मौके पर आए
3- पूरी चौकी सस्पेंड की जाए

किराए के रुपये के विवाद में मकान मालिक के बेटे ने मारी गोली
आरोपी मकान मालिक का बेटा वरुण तेवतिया फिलहाल फरार है। आरोपी वरुण रिटायर्ड कर्नल परमवीर तेवतिया का बेटा है। कोर्ट में दोनों पक्षों का मामला विचाराधीन है। वर्तमान में चार हजार रुपये किराया दिया जा रहा था, जबकि मालिक व्यापारी से सात हजार रुपये किराए की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed