यूपी क्राइम: झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवक की जान, एम्बुलेंस चालक पर हमला समेत पढ़ें अपराध की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में गुरूवार को क्राइम की कई वारदातें हुईं। बागपत में मामूली टक्कर लगने पर दबंगों ने एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर दिया तो वहीं बिजनौर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक युवक की जान ले ली। मेरठ में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में दूसरे दिन भी फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पढ़ें दिन भर की क्राइम की बड़ी खबरें -
बागपत में गुरुवार को एक डिलीवरी केस लेकर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस में ट्रक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर पीछे से आ रहे दर्जन भर युवकों ने एम्बुलेंस में मौजूद चालक व एएमटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया-
पूरी खबर पढ़ें: यूपी: टक्कर लगने पर आधा दर्जन युवकों ने बोला हमला, महिला ने 108 एम्बुलेंस में बच्चे को दिया जन्म
यूपी के बिजनौर में एक झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गुरूवार को एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चिकित्सक की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे चिकित्सक को भीड़ से बचाया -
पूरी खबर पढ़ें: यूपी: झोलाछाप चिकित्सक के उपचार ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने बचाया
मेरठ के गंगानगर में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के पास लगातार दूसरे दिन गुंडागर्दी जारी है। यहां गुरूवार को बाइक सवार दो युवकों ने विवि गेट के सामने छात्रों के बैग जमा करने वाली दुकान पर बरसाई गोलियां-
पूरी खबर पढ़ें:यूपी: आईआईएमटी गंगानगर में लगातार दूसरे दिन गुंडागर्दी, अब गेट के सामने दुकान पर बरसाईं गोलियां
मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक संजय गौतम की हत्या के दो आरोपी विनीत और सागर उर्फ राज्यपाल ने गुरूवार को दिल्ली के रोहिणी में पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। मेरठ पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था
पूरी खबर पढ़ें: सुभारती के अधीक्षक की हत्या के दो आरोपियों ने दिल्ली थाने में किया सरेंडर, 25-25 हजार का था इनाम
मुजफ्फरनगर में पकड़े गए अंतर्राज्यीय नकली शराब बनाने के रैकट के भंडाफोड़ से करोड़ों नहीं अरबों रुपये के राजस्व के नुकसान का पता चला है। यह कारोबार बीते काफी समय से यूपी ही नहीं बल्कि सात अन्य राज्यों में चल रहा था
पूरी खबर पढ़ें: शराब रैकेट का पर्दाफाश: करोड़ों के रैपर, ढक्कन से अरबों का कारोबार, 9 राज्यों में फैला था व्यापार
चाऊमीन, पेटीज और अन्य फास्ट फूड के साथ जिस टमेटो सॉस को हम खा रहे हैं, वह कितना जहरीला है यह आप शायद ही जानते हों। अमर उजाला की टीम ने यूपी के मेरठ जिले में इसकी जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई जिसे जानकर आप खुद ठेलों, दुकानों और रेस्टॉरेंट में मिलने वाली टमेटो सॉस से तौबा कर लेंगे: -