फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman gives birth to child in 108 ambulance during rampageousness in Bahpat

यूपी: टक्कर लगने पर आधा दर्जन युवकों ने बोला हमला, महिला ने 108 एम्बुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Thu, 19 Sep 2019 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child in 108 ambulance during rampageousness in Bahpat
एम्बुलेंस चालक - फोटो : अमर उजाला

बागपत में गुरुवार को एक डिलीवरी केस लेकर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस में ट्रक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर पीछे से आ रहे दर्जन भर युवकों ने एम्बुलेंस में मौजूद चालक व एएमटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मारपीट कर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।  

रमाला थानाक्षेत्र में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस में बालू से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। एम्बुलेंस चालक ने विरोध किया तो पीछे से आए आधा दर्जन के करीब युवकों ने चालक और एएमटी पर जान लेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जमकर मारपीट की गई। इसी दौरान असहनीय प्रसव पीड़ा झेल रही महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। उधर महिला की हालत बिगड़ती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक और एएमटी ने आनन-फानन में महिला को छपरौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वही एम्बुलेंस चालक अमरीश कुमार, एएमटी सुप्रीम यादव ने रमाला थाने में पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में मेडिकल कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed