फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM Yogi interacted with the beneficiaries, says who commit robbery on the poors talks about caste

UP: CM योगी ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा-गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज दिखाई दे रही जाति

Wed, 03 Jan 2024 09:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jan 2024 09:57 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच जिलों के लाभार्थियों के साथ लाइव संवाद किया। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई दे रही है। कहा कि देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है।  साढ़े नौ वर्ष में 13 करोड़ से अधिक लोग गरीब रेखा के ऊपर आए हैं।

विज्ञापन
UP: CM Yogi interacted with the beneficiaries, says who commit robbery on the poors talks about caste
सभा में बोलते हुए सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को अब जाति की दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीबों के लिए केवल योजनाएं नहीं बन रही है, बल्कि धरातल पर उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मेरठ, बस्ती, चंदौली, महोबा और बाराबंकी के लाभार्थियों से किया संवाद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के शासन में 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। वहीं शेष 70 जिलों में 800 स्थानों पर लाभार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम से जुड़े। योगी ने कहा कि विपक्षी लोग जाति के नाम पर समाज को विभाजित कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहकर समाज को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना है।

विज्ञापन

पौने तीन करोड़ लोग विकसित भारत यात्रा से जुड़े
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रदेश में 642 मोदी गारंटी वैन चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के 57,709 ग्राम पंचायतों में से अब तक 36,983 ग्राम पंचायतों में मोदी गारंटी वैन पहुंच चुकी है। साथ ही 762 नगर निकायों में 1027 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। अबतक प्रदेश के अंदर लगभग पौने तीन करोड़ लोगों से यह यात्रा जुड़ चुकी है।

पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करें
योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है उनका रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि जब 140 करोड़ लोग एक स्वर और नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के साथ आगे बढ़ेंगे तो दुनिया की कोई ताकत विकसित भारत बनने से रोक नहीं सकती है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
 

मकान के साथ रोजगार भी मिला
चंदौली की निर्जला देवी ने कहा कि पहले की सरकारों के कार्यक्रम में हम कच्चे मकान में रहते थे। भाजपा सरकार के शासन में पक्का मकान, शौचालय भी मिला। आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। फ्री में राशन मिल रहा है। महिला स्वयं सेवी समूह के माध्यम से रोजगार प्राप्त हो रहा है।

पहले खपरैल के मकान में रहते थे, अब पक्का घर
महोबा की श्याम सखी ने कहा कि पहले की सरकारों में हमें कोई मकान नहीं मिला था। खपरैल वाले मकान में रहते थे, जब बारिश होती थी घर में पानी भर जाता था। योगी सरकार में जीवन बदल गया है। आज पास पक्का मकान होने के साथ सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

शौचालय और गैस सिलेंडर से बढ़ा सम्मान
बस्ती की माया देवी ने बताया कि पहले उन्हें शौचालय के लिए खेतों में जाना पड़ता था। धुएं के बीच लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाना पड़ता था। अब घर में शौचालय बन गया है और उज्ज्वला योजना में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिल गया है।

अब गैस पर खाना पकाती है
बाराबंकी की सरिता देवी ने बताया कि उन्हें केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। आज वह गैस पर खाना बनाती हैं। डबल इंजन की सरकार आने के बाद हमारे जीवन में परिवर्तन आ गया है।

खेती में हुआ बड़ा लाभ
मेरठ के अभिषेक नेहरा ने कहा कि वह कृषकों का समूह बनाकर पराली प्रबंधन, हार्वेस्टिंग और जुताई पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें फॉर्म मशीनरी में 80 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed