फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up : Bride has a see off from police station after a high voltage drama

इन्हें अपनाने को परिवार वाले नहीं थे राजी, किया कुछ ऐसा थाने से विदा हुई दुल्हन

Thu, 12 Jul 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 12 Jul 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Up : Bride has a see off from police station after a high voltage drama
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

अक्सर देखा जाता है कि शादी की सभी रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई किसी फार्म हाउस, विवाह मंडप या फिर घर से ही की जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुल्हन की विदाई घर से नहीं, बल्कि थाने से हुई। 

विज्ञापन


मामला शहर के मंडी कोतवाली का है जहां बीते दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मंडी कोतवाली की रहने वाली निवासी युवती का दूसरे मोहल्ले के एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे। लगभग दस दिन पहले युवक युवती को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी।

विज्ञापन

थाने में बुलाए गए काजी, पढ़वाया निकाह 

इस संबंध में जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो युवती के परिजन युवक के घर जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों को आरोप था कि युवती को युवक ने अपने ही घर में छिपा रखा है। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग कोतवाली में इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

काफी जद्दोजहद के बाद तैयार हुए परिजन

बाद में दोनों पक्षों को समझाबुझा कर फैसला कराया गया। काफी जद्दोजहद के बाद युवक और युवती के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्ष के लोग जब निकाह करने के लिए तैयार हुए तो तुरंत ही काजी को बुलवाया गया। शादी की तैयारियां की गईं और पास की ही एक मस्जिद में निकाह पढ़वा दिया गया।

यही नहीं, कोतवाली में दोनों से निकाहनामे पर दस्तखत कराए गए। उसके बाद थाने से ही दुल्हन बनी नवविवाहिता को उसके पति साथ विदा कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में निकाह के लिए समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से निकाह कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed