फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP board: More than 150 exam centers will have to be built

यूपी बोर्ड : 150 से ज्यादा बनाने पड़ेंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 27 Nov 2020 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
UP board: More than 150 exam centers will have to be built
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण नीति को शासन से हरी झंडी मिल गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश के अनुसार मेरठ में 150 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाने होंगे।
विज्ञापन

दरअसल परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा। मेरठ में 84 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पिछले साल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जबकि 2019 में 107 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षार्थियों की संख्या भी कमोबेश बराबर ही थी। परीक्षा केंद्र के लिए प्रधानाचार्यों को पांच दिसंबर तक सारी सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड करनी होंगी। 20 दिसंबर तक जिला समिति भौतिक सत्यापन पूरा करेगी और 26 दिसंबर तक डीएम को रिपोर्ट सौपेंगी। 11 जनवरी को केंद्रों की पहली सूची जारी होगी जबकि नौ फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए पूरी कार्यनीति की घोषणा कर दी है। इसमें आवेदन से लेकर केंद्र निर्धारण तक की प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के उद्देश्य से मानकों का निरीक्षण जिला समिति करेगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र बनाने का अंतिम फैसला जिलाधिकारी स्तर से लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की एप के जरिए टैगिंग की जाएगी और परीक्षाएं सीसीटीवी केंद्रों की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण के दौरान जिला समिति लेगी निर्णय
केंद्र निर्धारण के दौरान जिला समिति इसके लिए निर्णय लेगी। इस जिला समिति में जिलाधिकारी (डीएम) अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सदस्य सचिव, बेसिक शिक्षाधिकारी सदस्य, जिस सब डिवीजन के केंद्रों का निर्धारण होना है वहां के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सदस्य, जिले के दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य (एक राजकीय एक ग्रामीण क्षेत्र से) सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed