{"_id":"67c95bf5780d613a720a39c5","slug":"up-board-exam-know-where-and-when-will-the-copies-of-children-of-west-up-be-checked-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: जानें कहां और कब से चेक होंगी वेस्ट यूपी के बच्चों की कॉपियां, कब जांची जाएंगी ओएमआर शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: जानें कहां और कब से चेक होंगी वेस्ट यूपी के बच्चों की कॉपियां, कब जांची जाएंगी ओएमआर शीट
Thu, 06 Mar 2025 01:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:56 PM IST
सार
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। होली के बाद कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों के लिए 15 और 16 मार्च को रवाना किया जाएगा, जिससे समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik
विस्तार
यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 17 मार्च के आसपास मूल्यांकन शुरू होने की संभावना है। परीक्षकों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से चल रही हैं और 12 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिससे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को दुल्हैंडी होने के बाद कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों के लिए 15 और 16 मार्च को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के जिलों में जाती है पश्चिमी यूपी की कॉपियां
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए पूर्वांचल के जिलों में भेजा जाता है। पूर्वांचल के जिलों की कॉपियां मूल्यांकन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आती हैं। ऐसा मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए किया जाता है। कॉपियों के बंडलों को ट्रकों के जरिए मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाने में दो दिन का समय लगने की संभावना है। ऐसे में 17 मार्च के आसपास मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा।

ओएमआर शीट का मूल्यांकन जल्द होगा शुरू
हाईस्कूल में 20 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन जल्द शुरू होगा। इसे तीन चरणों में संकलन केंद्रों से क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय और बोर्ड कार्यालयों से कंप्यूटर फर्मों तक पहुंचाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों को ओएमआर शीट को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। मेरठ जनपद से भी मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। जल्द ही परिषद से मूल्यांकन केंद्रों और परीक्षकों की सूची जारी होगी।

ये बोले जिला विद्यालय निरीक्षक
होली के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से हो रही हैं। इसी प्रकार से मूल्यांकन कार्य के लिए तैयारी की जा रही है।
- राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ