यूपी बोर्ड के टॉपर्स ने अमर उजाला के साथ मनाया सफलता का जश्न, मेडल पाकर खिले चेहरे
यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट में प्रदेश में टॉप करने वाली श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, बड़ौत की छात्रा तनु ने नया इतिहास रच दिया है। वह अमर उजाला के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। वहीं यूपी बोर्ड में कक्षा बारह में चौथे स्थान पर आने वाले युवराज भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इसके अलावा मेरठ सहित विभिन्न जनपदों में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता को सेलिब्रेट किया।
अमर उजाला द्वारा सम्मान समारोह में जहां टॉपर्स ने अपने शिक्षकों को बुके देकर आभार जताया वहीं शिक्षकों से मेडल प्राप्त किए और फिर केक काटा। यही नहीं, टॉपर स्टुडेंट्स ने कार्यालय में पत्रकारिता की जानकारी ली और उनके हिसाब से अखबार कैसा हो इस पर अपने विचार रखे। इस दौरान टॉपर्स ने खूब सेल्फी लीं और मस्ती भी की।
गौरतलब है कि बागपत में फतेहपुर पुट्ठी गांव के साधारण किसान परिवार की बेटी तनु तोमर ने इंटरमीडिएट की मेरिट में पहला स्थान हासिल कर पश्चिम यूपी के लिए मील का पत्थर रख दिया है। बेबाकी से तनु कहती हैं कि सरकार बेटियों की सुरक्षा करें तो आसमान से तारे तोड़ लाएंगी।
खास बात यह है कि तनु ने रिजल्ट आने से पहले सुबह में खेत पर जाकर गेहूं की कटाई कराई। वहीं दोपहर में रिजल्ट आने के बाद जब तनु ने खेत में जाकर अपने पिता को बताया कि उनकी बेटी ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है तो वह खुशी से गदगद हो गए।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट हाई स्कूल में 80.07 और इंटर में 70 .06 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड में इस साल मेरठ में 83787 पंजीकृत परीक्षार्थी थे, जिनमें हाईस्कूल में 43917 और इंटरमीडिएट में 39870 परीक्षार्थी थे।
बागपत के श्रीराम इंटर कॉलेज के इंटर के स्टूडेंट युवराज प्रदेश में चौथे नम्बर पर रहे हैं। वहीं इस बार प्रदेश के टॉप टेन स्टूडेंट में मेरठ से कोई छात्र या छात्रा नहीं है। पिछली बार मवाना के सुशांत प्रदेश में नौंवे नंबर पर रहे थे। हाईस्कूल में प्रदेश में मेरठ ने 8वां और इंटरमीडिएट में 19वां स्थान प्राप्त किया था।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/