फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Big negligence in Meerut College, wrong subjects were filled in vocational course

UP: मेरठ कॉलेज में बड़ी लापरवाही, वोकेशनल कोर्स में भरवा दिए गलत विषय, 1500 छात्रों को भरनी पड़ेगी बैक

Thu, 16 Mar 2023 12:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Mar 2023 12:59 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीए-बीएससी-बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में गलत वोकेशनल विषय भरवा दिए गए। अब 1500 से अधिक छात्रों को बैक भरनी पड़ेगी।

विज्ञापन
UP: Big negligence in Meerut College, wrong subjects were filled in vocational course
मेरठ कॉलेज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ कॉलेज में बीए-बीएससी-बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में गलत वोकेशनल विषय भरवा दिए गए। अब कॉलेज ने इन सभी छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखा दिया है। इस गलती की वजह से छात्र-छात्राओं को बैक परीक्षा देनी होगी। छात्रों और उनके अभिभावकों में इसको लेकर रोष है। कुलपति से कॉलेज की लापरवाही की शिकायत की जा रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर में अलग वोकेशनल कोर्स विषय भरने होते हैं। दूसरे सेमेस्टर में अलग कोर्स भरने होते हैं। मेरठ कॉलेज में बीए-बीएससी-बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के करीब 15 सौ छात्र-छात्राओं ने वोकेशनल कोर्सों में वही विषय भर दिए जो प्रथम सेमेस्टर में भरे थे। कॉलेज की तरफ से भी इनको चेक नहीं किया गया। इसका नतीजा ये निकला कि विवि ने सारे फार्म पर आपत्ति लगा दी। कॉलेज की तरफ से अब इन सारे छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखा दिया गया है। अब इन सभी छात्रों को इस विषय में बैक देनी होगी। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं का कहना है कि इसमें कॉलेज प्रशासन की गलती है, उनको ठीक से जानकारी नहीं दी गई। जबकि कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा गोयल का कहना है कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते हैं, उन्होंने क्या फार्म भरा है, ये इतने फार्म में चेक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन अपनी गलती का ठीकरा छात्रों पर फोड़ रहा है। अगर ऐसा होता तो सारे छात्र-छात्राएं ही गलती थोड़ी करते, यहां तो सभी के फार्म गलत भर गए हैं, जिसके कारण अनुपस्थित दिखा दिया गया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने ही यही विषय भरने को कहा था। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मामले में कॉलेज से रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

माध्यमिक शिक्षक संघ कर रहा राज्यपाल से शिकायत
माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री नरेश कुमार का कहना है कि मेरठ कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से छात्र-छात्राओं का नुकसान हुआ है। छात्र-छात्राओं को वोकेशनल कोर्स के रूप में गलत विषय भरवा दिया गया। कुलपति से बृहस्पतिवार को शिकायत की जाएगी। उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल से भी करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed