फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Anger among people due to damage to Ambedkar statue under suspicious circumstances in Hastinapur, Meerut

UP : मेरठ के हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष

Wed, 25 May 2022 11:41 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 11:41 AM IST
सार

हस्तिनापुर गणेशपुर रोड पर स्थित एक मूर्तिकला केंद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर की दो मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
UP: Anger among people due to damage to Ambedkar statue under suspicious circumstances in Hastinapur, Meerut
क्षतिग्रस्त की गई मूर्ति - फोटो : amar ujala

विस्तार

हस्तिनापुर में मंगलवार देर रात मूर्ति कला केंद्र पर बनाई जा रहीं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दो मूर्तियां संदिग्ध परिस्थितियों में टूटी मिलीं। मूर्ति टूटने की सूचना कस्बे के लोगों को जैसे ही लगी तो लोगों में रोष फैल गया। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला कस्बे की हस्तिनापुर गणेशपुर रोड पर स्थित श्री गणेश कला मूर्ति केंद्र का है। यहां पर मूर्ति बनाने का काम किया जाता है। मूर्ति संचालक ने बताया कि वह अपनी दुकान पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की दो मूर्तियां तैयार कर रहा था।
विज्ञापन


हर रोज की तरह दुकान के बाहर ही मूर्ति रखी रहती थी, जिन्हें सुबह आकर वह तैयार करता था। बुधवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो वहां पर रखी दोनों मूर्तियां धरती पर पड़ी हुईं मिलीं, जिन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा गिरा कर तोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने पेट्रोल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप


इस मामले की सूचना आसपास के लोगों को लगी तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं स्थानीय लोगों में रोष फैल गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर घटनास्थल से कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया। उधर, जानबूझकर संदिग्ध परिस्थितियों में तोड़ी गई भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

पुलिस के अनुसार मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed