{"_id":"6988370df0eda753f30c904f","slug":"up-a-few-hours-before-her-wedding-in-meerut-a-female-constable-was-kidnapped-and-taken-away-by-notorious-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण, उठाकर ले गया बदमाश अंकित ढिकोली; 24 घंटे बाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण, उठाकर ले गया बदमाश अंकित ढिकोली; 24 घंटे बाद बरामद
Sun, 08 Feb 2026 12:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:41 PM IST
सार
Meerut News: यूपी के मेरठ जिले के गांव में शनिवार रात बरात आनी थी। इससे कुछ घंटे पहले ही हिस्ट्रीशीटर अंकित ढिकोली सिपाही का अपहरण कर ले गया। पुलिस की दो टीमें और एसओजी तलाश में लगाई। रविवार शाम को महिला सिपाही को मेरठ से ही बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
अंकित ढिकोली और महिला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
Kidnapping of female constable: मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण कर लिया गया। अगवा करने का आरोप मेरठ के ही मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी बदमाश अंकित पर है। अंकित मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया, साथ ही एसटीएफ को भी लगाया। अपहरण के 24 घंटे बाद ही महिला सिपाही को मेरठ के बक्सर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गांव अकबरपुर सादात में महिला सिपाही की बरात आनी थी। बरात आने से कुछ घंटे पहले ही शाम के समय अंकित ढिकोली दुल्हन को उठाकर ले गया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने तत्काल थाना पुलिस से संपर्क साधा और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की शिकायत पर अफसरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया। इसके साथ ही एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को भी महिला सिपाही की बरामदगी के लिए लगाया गया।
खेड़ी से आनी थी बरात, दोनों सिपाही
बताया गया कि महिला सिपाही की बरात मेरठ के गांव खेड़ी से ही आनी थी। महिला सिपाही अलीगढ़ के साइबर थाने में तैनात है। वहीं होने वाला दूल्हा भी अलीगढ़ के बन्ना थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। महिला 2021 बैच की कांस्टेबल है।

गोपनीयता का घेरा
इस संवेदनशील मामले को पुलिस द्वारा गोपनीय रखा गया। ताकि अपहरणकर्ता को पकड़ने और महिला सिपाही को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयासों में कोई बाधा न आए। वारदात के करीब 24 घंटे बाद महिला सिपाही को पुलिस ने मेरठ के बक्सर से सकुशल बरामद कर लिया।
ये भी देखें...
Meerut: टीपीनगर में 55 लाख की प्रतिबंधित दवाओं समेत काराबोरी गिरफ्तार, पूरे शहर में की जा रही थी सप्लाई

सीओ बोले- अपनी मर्जी से गई है महिला सिपाही
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महिला सिपाही और अंकित ढिकोली पूर्व परिचित हैं। महिला सिपाही बालिग है और उसकी उम्र 25 साल है। उसने परिवार वालों को खुद फोन करके कहा है कि चिंता मत करना, वह अपनी मर्जी से जा रही है। इसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। दोनों की तलाश शुरू की गई और रविवार शाम करीब पांच बजे महिला सिपाही को पुलिस ने बरामद कर लिया।