{"_id":"6800b3cda77d516f62053019","slug":"up-40-year-old-woman-reaches-meerut-from-kerala-calls-24-year-old-man-her-husband-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: केरल से मेरठ पहुंची 40 साल की महिला, 24 साल के युवक को बताया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केरल से मेरठ पहुंची 40 साल की महिला, 24 साल के युवक को बताया पति
Thu, 17 Apr 2025 01:29 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:29 PM IST
सार
केरल से मेरठ पहुंची 40 साल की महिला ने 24 साल के युवक को पति बताते हुए उसके घर पर जमकर हंगामा किया। महिला का कहना है कि युवक उसका पति है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केरल से मेरठ पहुंची 40 साल की महिला ने 24 साल के युवक को पति बताते हुए उसके घर पर जमकर हंगामा किया। महिला युवक का पीछा करते हुए लोहियानगर पहुंची। वहीं, बुधवार को महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
केरल निवासी एक महिला ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि तीन साल पूर्व उसकी मुलाकात युवक से केरल में हुई थी। जिसके बाद युवक व महिला में दोस्ती हो गई थी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सांप के काटने की झूठी कहानी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया
विज्ञापन
युवक ने महिला से शादी की बात कही। जिसके बाद युवक ने महिला को दो वर्ष पूर्व मिलने के लिए मेरठ बुलाया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।
इसके बाद युवक ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके आधार पर युवक ने महिला से कई हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित महिला ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में लग गई है।