फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादी: चर्चा का विषय बनी तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी, लॉकडाउन में हुआ निकाह, तस्वीरें

Sun, 07 Jun 2020 03:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Jun 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Unique wedding of three foot bride and groom took place in Meerut
एक-दूजे के हुए दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के नौचंदी थाना क्षेत्र में तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। बताया गया कि करीब ढाई माह पहले फिरोज और जैनब की शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा।






यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले से हुआ अनामिका शुक्ला के फर्जीवाड़े का खुलासा, फिर सामने आए 25 शहरों के नाम

Unique wedding of three foot bride and groom took place in Meerut
तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

वहीं लॉकडाउन के बीच आखिरकार शनिवार को दोनों एक-दूजे के हो गए। दोनों के कद के साथ जोड़ी मिलने को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चाएं चल रही है। दोनों के परिजनों ने बताया कि छोटे कद होने के कारण बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन कहते हैं जोड़ी तो ऊपर वाला ही बनाता है। जिसके बाद दोनों एक-दूजे के हो गए। इनकी शादी को लेकर दोनों के परिजन काफी खुश हैं।

Unique wedding of three foot bride and groom took place in Meerut
दूल्हा फिरोज - फोटो : अमर उजाला

वैसे तीन फुट के फिरोज के लिए दूल्हा बनना सपने के सच होने जैसा है। परिवार के लोग काफी समय से शादी के प्रयास में थे। लेकिन हर बार लंबाई आड़े आ जाती थी। अचानक दोस्त की भाभी ने उसे देखा और अपनी तीन फुट की बहन के लिए पसंद कर लिया। फिर क्या था, दोनों परिवार के लोग बैठे और रिश्ता तय हो गया। ढाई माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा। आखिरकार शनिवार को दोनों एक-दूसरे को हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique wedding of three foot bride and groom took place in Meerut
दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी फिरोज की लंबाई तीन फुट है। घर में सभी सामान्य कद के हैं। इसलिए उनकी चिंता सभी को हर वक्त रहती है। उम्र के साथ ही शादी की बात चलने लगी, लेकिन लंबाई आड़े आ जाती थी। एक दिन वह अपने दोस्त के घर गए तो उसकी भाभी ने उन्हें देख लिया। वह भी अपनी तीन फुट की बहन जैनब की शादी के लिए परेशान थी। बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय हो गया।

विज्ञापन
Unique wedding of three foot bride and groom took place in Meerut
शादी में शामिल हुए कम लोग - फोटो : अमर उजाला

फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले शादी होनी थी। लेकिन फिर लॉकडाउन लग गया। अब अनुमति लेकर शादी हुई। बरात में घर-परिवार के ही कुछ खास लोग गए थे। दोनों की जोड़ी देखने के लिए दोनों जगहों पर ही लोग एकत्र हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed