फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uninterrupted electricity claims fail on festival

त्योहार पर निर्बाध बिजली के दावे फेल

Sat, 14 Nov 2020 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted electricity claims fail on festival
त्योहार पर निर्बाध बिजली के दावे फेल
विज्ञापन

मेरठ। त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के पीवीवीएनएल के दावे फेल हो रहे हैं। शुक्रवार को धनतेरस और छोटी दीवाली के मौके पर फाल्ट के चलते कई बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। हालांकि रात में बिजली आपूर्ति सही हो रही है।
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कंपनी के सभी 14 जिलों में त्योहार पर भरपूर और निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शुक्रवार को दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। सुबह से शाम तक पल्लवपुरम फेस वन और टू, शारदा रोड, रामलीला ग्राउंड, बिजली बंबा बाईपास, टीपीनगर, लेडीज पार्क, नौचंदी, पुराना आरटीओ, बेगमपुल, सदर, कंकरखेड़ा, काजीपुर, मेडिकल, सेंट लुक्स आदि में बिजली गुल रहने की सूचना मिली। अधिकारियों ने इसका कारण लाइनों में फाल्ट होना और शटडाउन बताया। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन से मिलने वाली बिजली को शत प्रतिशत लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। त्योहार पर सभी अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट हैं।
विज्ञापन

लाइन स्टाफ की कमी से दिक्कत
फाल्ट ठीक करने के लिए इन दिनों लाइन स्टाफ की कमी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिजलीघर के हिसाब से संविदा लाइनमैन तो पर्याप्त है, लेकिन बीमारी के चलते कुछ कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए बाकी स्टाफ को छुट्टियां नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed