फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Under 19 World Cup : an atmosphere of joy in the city with the spectacular show of Shivam Mavi

अंडर-19 वर्ल्ड कप : शिवम मावी के शानदार प्रदर्शन से शहर में खुशी का माहौल

Wed, 31 Jan 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 31 Jan 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
Under 19 World Cup : an atmosphere of joy in the city with the spectacular show of Shivam Mavi
शिवम मावी (बीच में) अपने ताऊ के लड़कों के साथ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के एक छोटे से गांव सीना निवासी शिवम मावी ने न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमाल कर दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में तीन मेडन रखकर महज छह रन दिए। भारत की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन से शहर और उनके गांव में खुशी का माहौल है। सात फरवरी को शिवम अपने गांव आ रहे हैं। गांव में उनका धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा के बाद शिवम मावी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलकर जनपद को गौरवान्वित किया है। शिवम की पैदाइश 1998 में मवाना के सीना गांव के किसान परिवार में हुई। उनके पिता पंकज मावी शिवम को पांच साल की उम्र में ही पढ़ाई के उद्देश्य से नोएडा लेकर चले गये। पिता ने बताया शिवम को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। जिसके चलते पिता ने उसे क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया। कोच फूलचंद शर्मा के अंडर में क्रिकेट की कोचिंग ली। शिवम दायें हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि एक अच्छे आलराउंडर के तौर पर उनका चयन आईपीएल में हुआ है। आईपीएल में शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन करोड़ में खरीदा है। उनके गांव सीना में ताऊ राजेंद्र मावी किसान हैं। दूसरे ताऊ सीएचसी में नौकरी करते हैं। उनके पिता नोएडा विकास प्राधिकरण में कांट्रेक्टर हैं। ताऊ के बेटे सचिन मावी, दीपक मावी सहित उनकी बहनों ने खुशी व्यक्त की है। नोएडा में पिता पंकज मावी, माता कविता और बहन शालू मावी खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उनके चचेरे भाई मोंटी भी उनके साथ रहते हैं। मोंटी ने बताया शिवम फैजाबाद के अलफला विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल बीबीए में उनका दूसरा साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्डकप में प्रदर्शन 
आस्ट्रेलिया के साथ पहले मैच में 8.5 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 145 की स्पीड से गेंदबाजी की। उनकी गति देखकर ही केकेआर ने आईपीएल में शिवम को खरीदा। पपुआ न्यूजीनिया के खिलाफ दूसरे मैच में पांच ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये। जिम्बावे के खिलाफ तीसरे मैच में सात ओवर 30 रन देकर एक विकेट लिया। चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। पांचवें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में चार ओवर में तीन मेडन देकर छह रन दिये। खास बात है भुवनेश्वर कुमार की तरह शिवम मावी डेथ ओवरों में अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed