{"_id":"5a70c32b4f1c1b462c8b5240","slug":"under-19-me-chamka-shivaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमका मेरठ का शिवम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमका मेरठ का शिवम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना के छोटे से गांव सीना निवासी शिवम मावी ने न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमाल कर दिया। मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में तीन मेडन रखकर मात्र छह रन दिए। भारत की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन से शहर और उनके गांव में खुशी का माहौल है। सात फरवरी को शिवम अपने गांव आ रहे हैं। गांव में उनका धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।
प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा के बाद शिवम मावी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलकर जनपद को गौरवान्वित किया है। शिवम की पैदाइश 1998 में मवाना के सीना गांव के किसान परिवार में हुई। उनके पिता पंकज मावी शिवम को पांच साल की उम्र में ही पढ़ाई के उद्देश्य से नोएडा लेकर चले गये। पिता ने बताया शिवम को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। जिसके चलते पिता ने उसे क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया। कोच फूलचंद शर्मा के अंडर में क्रिकेट की कोचिंग ली। शिवम दायें हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं। एक अच्छे आलराउंडर के तौर पर उनका चयन आईपीएल में हुआ है। आईपीएल में शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन करोड़ में खरीदा है। उनके गांव सीना में ताऊ राजेंद्र मावी किसान हैं। दूसरे ताऊ सीएचसी में नौकरी करते हैं। उनके पिता नोएडा विकास प्राधिकरण में कांट्रेक्टर हैं। ताऊ के बेटे सचिन मावी, दीपक मावी सहित उनकी बहनों ने खुशी व्यक्त की है। नोएडा में पिता पंकज मावी, माता कविता और बहन शालू मावी खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उनके चचेरे भाई मोंटी भी उनके साथ रहते हैं। मोंटी ने बताया शिवम फैजाबाद के अलफला विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल बीबीए में उनका दूसरा साल है।
अंडर-19 वर्ल्डकप में प्रदर्शन
आस्ट्रेलिया के साथ पहले मैच में 8.5 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 145 की स्पीड से गेंदबाजी की। उनकी गति देखकर ही केकेआर ने आईपीएल में शिवम को खरीदा। पपुआ न्यूजीनिया के खिलाफ दूसरे मैच में पांच ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये। जिम्बावे के खिलाफ तीसरे मैच में सात ओवर 30 रन देकर एक विकेट लिया। चौथे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके। पांचवें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में चार ओवर में तीन मेडन देकर छह रन दिये। खास बात है भुवनेश्वर कुमार की तरह शिवम मावी डेथ ओवरों में अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं।