फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Under-14 School State Cricket Tournament to begin on October 5

Meerut News: पांच अक्तूबर से होगी अंडर-14 स्कूल स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 30 Sep 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Under-14 School State Cricket Tournament to begin on October 5
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की जानकारी देते आयोजक
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में होगा आयोजन, वेस्ट यूपी हस्तिनापुर समेत आठ टीम लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से अंडर -14 जोनल स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 5 अक्तूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में किया जा रहा है। इसमें वेस्ट यूपी हस्तिनापुर समेत आठ टीम हिस्सा लेंगी। यह जानकारी फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व क्रिकेट कोच अतहर अली ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टी-20 स्कूल उत्तर प्रदेश क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता 5 से हो रही है। इसके लिए प्रदेश के 18 मंडलों व 75 जनपदों से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया विभिन्न जिलों में ट्रायल के माध्यम से की गई। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों के बाद मंडल स्तर की टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, पूर्वांचल पैंथर्स, रुहेलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, बृज केसरिया, संगम सुपर किंग्स व सरयू स्ट्राइकर्स की टीम हिस्सा ले रही हैं। पत्रकारवार्ता में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सलीम अहमद, रविंद्र भाटिया, पार्थ रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed