फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled dumper overturned, three injured including woman

Meerut News: अनियंत्रित डंपर पलटा, महिला समेत तीन घायल

Thu, 01 Jun 2023 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper overturned, three injured including woman
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू गांव में तेज रफ्तार रेत से लदे डंपर महिला को साइड मारते हुए अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर खाली प्लाट में जा पलटा। हादसे में चालक, परिचालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने परिचालक को डंपर से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। जबकि चालक डंपर के केबिन में ही फंसा हुआ था। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम बुढ़ाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी आदिल पुत्र अफसर अपने साथी के साथ डंपर में रेत लादकर शामली की ओर से मेरठ जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गांव में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया। डंपर नानू निवासी कुसुम को टक्कर मारते हुए विद्युत खंभे से टकराने के बाद हाईवे किनारे प्लाट में पलट गया। हादसे में डंपर चालक व परिचालक केबिन में ही फंस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से परिचालक को बाहर निकालकर सीएचसी भेज दिया। हादसे के डेढ़ घंटे के बाद दूसरी क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला। चालक व परिचालक की हालत गंभीर होने पर दोनों को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया। मौके पर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायल चालक से मारपीट करने पर ग्रामीण राकेश कश्यप को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि डंपर तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed